लाइव न्यूज़ :

पंत ने खुलासा किया, सिराज पर दर्शकों ने गेंद फेंकी थी

By भाषा | Updated: August 26, 2021 10:11 IST

Open in App

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बुधवार को खुलासा किया कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर दर्शकों ने गेंद फेंकी थी।टीवी कैमरों में दिखाया गया था कि भारतीय कप्तान विराट कोहली उस समय सीमा रेखा पर खड़े सिराज को उस वस्तु को बाहर फेंकने के लिये कह रहे हैं। दिन का खेल समाप्त होने के बाद इस बारे में जब पंत से पूछा गया तो उन्होंने खुलासा किया कि तब क्या हुआ था। पंत ने कहा, ‘‘मुझे लगता (दर्शकों में से) किसी ने सिराज पर गेंद मारी थी इसलिए वह (कोहली) नाराज थे। आप जो कुछ भी कहना चाहते हैं कह सकते हैं, लेकिन क्षेत्ररक्षकों पर चीजें न फेंके। मेरा मानना है कि यह क्रिकेट के लिये अच्छा नहीं है। ’’सिराज ने लार्ड्स में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभायी थी। इस 27 वर्षीय तेज गेंदबाज को इस साल के शुरू में सिडनी में आस्ट्रेलियाई दर्शकों ने भी अपशब्द कहे थे जिसके कारण कुछ दर्शकों को स्टेडियम से बाहर कर दिया गया था। लार्ड्स टेस्ट के दौरान भी सीमा रेखा के करीब शैंपेन की बोतल के ढक्कन फेंके गये थे। उस समय केएल राहुल वहां पर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और कोहली उस घटना से भी नाराज थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्रिकेटसलामी बल्लेबाज फेल हो रहे पंत, 6 पारी में एक फिफ्टी, 6 पारी और 132 रन

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!