लाइव न्यूज़ :

Pakistan Amateur Boxing Federation: साथी खिलाड़ी के बैग से पैसे चुराकर पाकिस्तान मुक्केबाज जोहेब रशीद ने नाक कटवा दी, इटली में गायब, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2024 12:59 IST

Pakistan Amateur Boxing Federation: महिला मुक्केबाज लौरा इकराम अभ्यास के लिये गई थी और जोहेब ने उसके कमरे की चाबी फ्रंट डेस्क से लेकर उसके पर्स से विदेशी मुद्रा निकाल ली।

Open in App
ठळक मुद्देजोहेब रशीद की यह हरकत महासंघ और देश के लिये बहुत शर्मनाक है।ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग ले रही पांच सदस्यीय टीम का हिस्सा था।एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

Pakistan Amateur Boxing Federation: पाकिस्तान का एक मुक्केबाज अपने साथी खिलाड़ी के बैग से पैसे चुराने के बाद इटली में गायब हो गया है। पाकिस्तान अमैच्योर मुक्केबाजी महासंघ ने मंगलवार को यह खुलासा किया। जोहेब रशीद ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेने इटली गया था। महासंघ के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इटली में पाकिस्तान दूतावास को इसकी जानकारी दी और मामले की पुलिस रिपोर्ट भी की है। राष्ट्रीय महासंघ के सचिव कर्नल नसीर अहमद ने कहा ,‘जोहेब रशीद की यह हरकत महासंघ और देश के लिये बहुत शर्मनाक है।

वह वहां ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग ले रही पांच सदस्यीय टीम का हिस्सा था।’ जोहेब ने पिछले साल एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। नासिर ने बताया कि महिला मुक्केबाज लौरा इकराम अभ्यास के लिये गई थी और जोहेब ने उसके कमरे की चाबी फ्रंट डेस्क से लेकर उसके पर्स से विदेशी मुद्रा निकाल ली।

इसके बाद वह होटल से गायब ही हो गया। उन्होंने बताया ,‘पुलिस को सूचना दे दी गई है और उसकी तलाश की जा रही है लेकिन वह किसी के संपर्क में नहीं है।’ यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी विदेश जाकर यूं गायब हुआ हो।

टॅग्स :मुक्केबाजीपाकिस्तानइटली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!