लाइव न्यूज़ :

Chess: जीत के साथ मैग्नस कार्लसन ने खिताब पर जमाया कब्जा, हार के बाद 7वें स्थान पर खिसके हरिकृष्णा

By भाषा | Updated: September 20, 2020 12:09 IST

टूर्नामेंट के अंतिम दिन हरिकृष्णा ने एकमात्र जीत अमेरिका के जेफ्रे शियोंग के खिलाफ दर्ज की जो टूर्नामेंट में सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरिकृष्णा ने चार मुकाबले गंवाए जबकि तीन बाजी ड्रॉ रही। वह शियोंग के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर रहे। भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हरिकृष्णा ने ब्लिट्ज-1 में कार्लसन को हराकर उलटफेर किया था लेकिन वे इस प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए।

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ब्लिट्ज-2 में नौ दौर में सिर्फ तीन अंक जुटाकर सेंट लुई रेपिड एवं ब्लिट्ज आनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त सातवें स्थान पर रहे। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन और अमेरिका के वेस्ली सो टूर्नामेंट के संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के अंतिम दिन हरिकृष्णा ने एकमात्र जीत अमेरिका के जेफ्रे शियोंग के खिलाफ दर्ज की जो टूर्नामेंट में सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं। 

हरिकृष्णा ने चार मुकाबले गंवाए जबकि तीन बाजी ड्रॉ रही। वह शियोंग के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर रहे। भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हरिकृष्णा ने ब्लिट्ज-1 में कार्लसन को हराकर उलटफेर किया था लेकिन वे इस प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए और ब्लिट्ज-2 में उन्हें नार्वे के विश्व चैंपियन के खिलाफ 47 चाल में हार का सामना करना पड़ा। हरिकृष्णा ने अच्छी शुरुआत करते हुए रेपिड में नौ अंक जुटाए थे लेकिन ब्लिट्ज-1 और ब्लिट्ज-2 में वह क्रमश: 3.5 और 3 अंक ही जुटा सके। 

कार्लसन ने ब्लिट्ज-2 का आगाज अमेरिका के हिकारू नाकामूरा के खिलाफ हार के साथ किया लेकिन तीन जीत और पांच ड्रॉ से सो के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहने में सफल रहे। उन्होंने 24 अंक जुटाए। कार्लसन और सो को इस प्रदर्शन के लिए 45-45 हजार डॉलर मिले। नाकामूरा 21 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।  

टॅग्स :शतरंजखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम