लाइव न्यूज़ :

स्टीफंस अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में, ओसाका की प्रतिद्वंद्वी हटी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 08:26 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, दो सितंबर (एपी) पूर्व चैंपियन अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस ने बुधवार को यहां दूसरे दौर में हमवतन कोको गॉफ को सीधे सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई।वर्ष 2017 की चैंपियन और दुनिया की 66वें नंबर की खिलाड़ी स्टीफंस ने 21वीं वरीय कोको के खिलाफ 6-4 6-2 से जीत दर्ज की।दोनों मित्रों स्टीफंस और कोको ने मुकाबले के बाद एक दूसरे को गले लगाया। स्टीफंस ने इसके बाद खिलाड़ी और इंसान के रूप में कोको की तारीफ भी की।स्टीफंस ने आर्थर ऐश स्टेडियम में मौजूद दर्शकों से कहा, ‘‘मुझे कोको पसंद है। मुझे लगता है कि सभी को पता है कि मुझे कोको पसंद है। मैच के बाद मैंने उसे कहा कि मैं उसे प्यार करती हूं। वह इतनी शानदार खिलाड़ी है और मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उसे तब से बड़ा होते और खेलते हुए देखा है जब वह सिर्फ आठ साल की थी। ’’स्टीफंस ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि उसका भविष्य शानदार है।’’मैच के दौरान भारी बारिश के कारण आर्थर ऐश स्टेडियम की छत को बंद किया गया था। क्षेत्र में तूफान की चेतावनी भी दी गई थी।खराब मौसम के कारण फ्लशिंग मिडोज पर सिर्फ एक और अन्य कोर्ट को ढका जा सकता है लेकिन बुधवार शाम तेज हवाओं के कारण इसमें परेशानी हुई। लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम की हटाई जा सकने वाली छत के कोनों से पानी अंदर आ रहा था जिसके कारण दो बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में जगह बनाने वाले केविन एंडरसन और डिएगो श्वार्टजमैन के बीच मुकाबले को पहले सेट में 5-5 के स्कोर पर लगभग आधा घंटा रोकना पड़ा। यह मुकाबला दोबारा शुरू हुआ लेकिन श्वार्टजमैन जब 7-6, 1-0 से आगे थे तो इसे स्थगित करना पड़ा।गत चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका ने तीसरे दौर में जगह बनाई जब उनकी दूसरे दौर की प्रतिद्वंद्वी ओल्गा डेनिलोविच ने वायरल के कारण हटने का फैसला किया। वह हालांकि कोविड-19 से संक्रमित नहीं हैं।पूर्व चैंपियन सिमोना हालेप, गारबाइन मुगुरुजा और विक्टोरिया अजारेंका भी सीधे सेटों में जीत के साथ आगे बढ़ने में सफल रहे। मुगुरुजा अगले दौर में अजारेंका से भिड़ेंगी जो दो बार की आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन के अलावा अमेरिकी ओपन में तीन बार की उप विजेता हैं। अजारेंका ने पिछले साल भी यहां फाइनल में जगह बनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!