लाइव न्यूज़ :

इतिहास बनाने का मौका है लेकिन अभी मेरा ध्यान सिर्फ अगले मुकबाले पर: जोकोविच

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:47 IST

Open in App

तोक्यो, 22 जुलाई (एपी) सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को पता है कि उनके पास ‘गोल्डन स्लैम’ पूरा करने वाला पहला खिलाड़ी बनने का मौका है लेकिन विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इस खिलाड़ी का ध्यान एक बार में एक ही मुकाबले पर है।

गोल्डन स्लैम का मतलब एक ही वर्ष में चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक एकल स्वर्ण जीतना होता है। जोकोविच वह इस साल ऑस्ट्रेलिया ओपन, फ्रेंच ओपन और विम्बलडन जीत चुके हैं  जबकि यूएस ओपन का आयोजन होना बाकी है।

जोकोविच अगर यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे तो वह रोजर फेडरर और राफेल नडाल जैसे सर्वकालिक दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते हैं।

जोकोविच ने यहां कहा, ‘‘ मैं किसी बहस (महान खिलाड़ी बनने के मामले में) में नहीं पड़ना चाहता हूं। मैं नहीं चाहता हूं कि किसी से मेरी तुलना की जाए। इस संभावित ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अभी बहुत लंबा सफर तय करना बाकी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है कि अभी बहुत सारे मुकाबले हैं।  मुझे पता है कि इतिहास रचने का मौका है। इससे मुझे अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं हालांकि चाहता हूं कि आप इतिहास के बारे में तभी बात करे जब सब कुछ ठीक से हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अभी मेरा ध्यान सिर्फ अगली चुनौती पर है। ’’

टेनिस इतिहास में गोल्डन स्लैम पूरा करने में सिर्फ स्टेफी ग्राफ (1988) सफल रहीं है।

जोकोविच ने कहा, ‘‘ मैं स्टेफी के संपर्क में नहीं हूं, लेकिन अगर आप उससे बात करवा सकते हैं, तो मुझे यह पूछने में खुशी होगी कि उसने यह कैसे किया।’’

जोकोविच ने कहा कि उन्होंने स्टेफी के पति आंद्रे अगासी के साथ कुछ समय के लिए काम किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं उसके (गोल्डन स्लैम) बारे में सोचता था तो मुझे लगता था कि यह असंभव जैसा है। लेकिन मेरे पास इसे करने का एक मौका है। बेशक यह मेरे लक्ष्यों और सपनों में से एक है।’’

जोकोविच तोक्यो में अपने अभियान की शुरुआत 139वीं रैंकिंग वाले बोलिविया के हुजो डेलियेन के खिलाफ करेंगे।

पुरुष वर्ग में रोजर फेडरर, राफेल नडाल, डोमिनिक थीम, मातेओ बेरेतिनी और डेनिस शापोवालोव नहीं खेल रहे हैं  जिससे जोकोविच की राह थोड़ी आसान हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!