लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन शतरंज नेशन्स कप: भारत ने दूसरे दिन दोनों मैच गंवाए

By भाषा | Updated: May 7, 2020 08:47 IST

Online Nations Cup Chess: भारत को ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे और चौथे दौर के मुकाबलों में यूरोप और शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन से 1.5-2.5 के समान अंतर से हार का सामना करना पड़ा

Open in App
ठळक मुद्देविश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने चीन के डिंग लीरेन से 54 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमति जतायीआनंद और मैक्सिम वाचियर लाग्रेव ने शीर्ष बोर्ड पर बाजी ड्रॉ खेली, हरिकृष्णा ने यान क्रिस्टोफ डुडा को बराबरी पर रोका

चेन्नई: भारत को फिडे-चेस डॉट काम ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे और चौथे दौर के मुकाबलों में बुधवार को यूरोप और शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन से 1.5-2.5 के समान अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के दूसरे दिन पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद का सामना चीन के डिंग लीरेन से था और इन दोनों ने 54 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमति जतायी।

पी हरिकृष्णा ने अपने से अधिक रेटिंग के यु यांग्यी को ड्रॉ पर रोका जबकि लंबे समय से एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी रहीं कोनेरू हंपी और हाउ यिफान की बाजी भी बराबर रही। लेकिन भारत के नंबर दो खिलाड़ी विदित गुजराती ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी बाजी गंवायी। वह वांग हाओ से हार गये जिससे चीन चौथे दौर में जीत दर्ज करने में सफल रहा। इससे पहले भारत को गुजराती की लेवोन आरोनियन के हाथों हार के कारण यूरोप से 1.5-2.5 के अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

आनंद और मैक्सिम वाचियर लाग्रेव ने शीर्ष बोर्ड पर बाजी ड्रॉ खेली। इसके बाद हरिकृष्णा ने यान क्रिस्टोफ डुडा को बराबरी पर रोका जबकि विश्व रैपिड चैंपियन हंपी और अन्ना मुजीचुक ने भी अंक बांटे। चीन ने तीसरे दौर में रूस से 2-2 से ड्रा खेला था जबकि यूरोप ने अमेरिका को 3-1 से हराया था।

चीन अभी सात मैच अंक और 10.5 बोर्ड अंक लेकर शीर्ष पर है। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारत एक मैच अंक और 6.5 बोर्ड अंक के साथ सबसे निचले स्थान पर है। भारत ने मंगलवर को अमेरिका को 2-2 से ड्रा पर रोका था लेकिन वह शेष विश्व से 1.5-2.5 से हार गया था। 

टॅग्स :शतरंजविश्वनाथन आनंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!