लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन संकट : मप्र का युवा बैडमिंटन खिलाड़ी बोत्सवाना में फंसा, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:01 IST

Open in App

इंदौर, एक दिसंबर कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के प्रसार को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी के चलते मध्यप्रदेश के इंदौर के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रियांश खुशवानी अफ्रीकी देश बोत्सवाना में फंस गए हैं जिसके बाद उनके चिंतित परिवार

ने उनकी जल्द से जल्द स्वदेश वापसी के लिए भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि बोत्सवाना में कोरोना वायरस के नवीन स्वरूप ओमीक्रोन का पता चला है जिससे दुनिया भर में महामारी को लेकर नयी चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं।

इंदौर के कारोबारी दिलीप खुशवानी ने बुधवार को ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘‘मेरा बेटा प्रियांश 25 से 28 नवंबर के बीच आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत की नुमाइंदगी के लिए बोत्सवाना गया था। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद उसे 28 नवंबर को बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन से कतर एयरवेज की उड़ान से दोहा आना था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के चलते यह उड़ान ऐन मौके पर निरस्त कर दी गई।’’

उन्होंने बताया कि 21 साल के प्रियांश ने पिछले तीन दिन में गैबोरोन-दोहा की दो अन्य उड़ानों में टिकट बुक किए। लेकिन यात्रा प्रतिबंधों के चलते ये उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।

खुशवानी ने बताया कि उनके बेटे को दोहा से मुंबई होते हुए इंदौर आना था।

उन्होंने बताया, ‘‘गैबोरोन स्थित भारतीय उच्चायोग हालांकि मेरे बेटे का ख्याल रख रहा है। लेकिन मेरा परिवार चाहता है कि वह कोरोना वायरस के नये स्वरूप से जूझ रहे बोत्सवाना से जल्द से जल्द भारत लौटे।’’

खुशवानी ने कहा, ‘‘हमारी भारत सरकार से गुजारिश है कि वह मेरे बेटे की जल्द से जल्द स्वदेश वापसी में उसकी मदद करे।’’

इंदौर जिला बैडमिंटन संघ के संघ के सह सचिव धर्मेश यशलहा ने बताया कि संगठन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर प्रियांश की शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए सहायता का निवेदन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!