लाइव न्यूज़ :

शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप: भारत के ओम प्रकाश ने जीता गोल्ड मेडल, बने पहले भारतीय

By सुमित राय | Updated: September 4, 2018 14:12 IST

आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाज ओम प्रकाश मिथारवाल ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।

Open in App

चांगवान, 4 सितंबर। साउथ कोरिया के चांगवान में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाज ओम प्रकाश मिथारवाल ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। मिथारवाल ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में कुल 564 अंक हासिल कर गोल्ड जीता, जबकि सर्बिया के दामिर मिकेच ने 562 अंक के साथ सिल्वर और कोरिया के दाइम्युंग ली ने 560 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

ओम प्रकाश मिथारवाल आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में  गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज हैं। इससे पहले, जीतू राय ने इसी स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। 23 साल के मिथारवाल ने इससे पहले इस साल गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

हाल ही में एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सौरभ चौधरी और अभिदन्या पाटिल ने जूनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल में मिक्स टीम स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल जीता। इन दो पदक के साथ भारत ने 12 साल पहले जागरेब में छह पदक के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। साल 2014 के टूर्नामेंट के सिल्वर मेडल विजेता अनुभवी जीतू राय ने निराश किया और वह 552 अंक का बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए 17वें स्थान पर रहे।

युवा शूटर मुन भाकर और अनुभवी निशानेबाज हिना सिद्धू दोनों ही फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। मनु 574 अंक के साथ 13वें जबकि हीना 571 अंक के साथ 29वें स्थान पर रहीं। मनु, हीना और श्वेता सिंह (568) की भारतीय टीम 1713 अंक जुटाकर चौथे स्थान पर रही।

टॅग्स :निशानेबाजीगोल्ड मेडलजीतू रायहिना सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!