लाइव न्यूज़ :

Olympic quotas: पेरिस ओलंपिक में 15 खिलाड़ी साधेंगे निशाना, एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में स्वर्ण पदक जीतकर वरुण तोमर और ईशा सिंह को टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2024 17:30 IST

Olympic quotas: ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के साथ भारत के निशानेबाजों ने पेरिस खेलों के 15 कोटा हासिल कर लिए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देनिशानेबाज उतारने के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली।जुलाई-अगस्त में होने वाले खेलों में जगह बनाने का मौका होगा।दो टीम स्वर्ण सहित कुल छह पदक के साथ अपने अभियान का आगाज किया।

Olympic quotas: भारत के युवा निशानेबाजों वरुण तोमर और ईशा सिंह ने सोमवार को यहां एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर की क्रमश: पुरुष और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिए दो ओलंपिक कोटा हासिल किए। इन दोनों के ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के साथ भारत के निशानेबाजों ने पेरिस खेलों के 15 कोटा हासिल कर लिए हैं।

इसके साथ ही टोक्यो खेलों में सबसे अधिक निशानेबाज उतारने के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली। भारतीय निशानेबाजों के पास बाकी क्वालीफायर स्पर्धाओं के जरिए भी इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले खेलों में जगह बनाने का मौका होगा। भारत ने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के पहले दिन दो टीम स्वर्ण सहित कुल छह पदक के साथ अपने अभियान का आगाज किया।

बीस साल के तोमर ने फाइनल में 239.6 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि उनके हमवतन अर्जुन चीमा ने 237.3 अंक के साथ रजत पदक जीता। मंगोलिया के देवाखु एंखताइवान (217.2) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले तोमर (586), अर्जुन (579) और उज्जवल मलिक (575) की भारतीय टीम कुल 1740 अंक के साथ टीम स्पर्धा में शीर्ष पर रही थी।

ईरान और कोरिया ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। महिला वर्ग में 18 साल की ईशा ने फाइनल में 243.1 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। पाकिस्तान की किशमाला तलत (236.3) ने रजत जबकि ईशा की हमवतन रिदम सांगवान (214.5) ने कांस्य पदक जीता। ईशा, रिदम अैर सुरभि राव की भारतीय तिकड़ी ने कुल 1736 अंक के साथ टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जीता।

ईशा 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम और 25 मीटर पिस्टल टीम के साथ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पेरिस ओलंपिक के लिए कुल 16 कोटा स्थान दांव पर लगे हैं। पुरुषों और महिलाओं के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चार कोटा हैं जिसमें से अधिकतम तीन भारतीय निशानेबाजों को मिल सकते हैं।

इस प्रतियोगिता में 26 देशों के लगभग 385 निशानेबाज पेरिस कोटा हासिल करने के अलावा 256 पदक (84 स्वर्ण, 84 रजत और 88 कांस्य पदक) जीतने के लिए जकार्ता की सेनायन निशानेबाजी रेंज में चुनौती पेश करेंगे। भारत इस प्रतियोगिता से पहले राइफल, पिस्टल और शॉटगन स्पर्धाओं में 13 ओलंपिक कोटा स्थान हासिल कर चुका है।

टॅग्स :Parisफ़्रांसनिशानेबाजीShooting
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वCalifornia: स्टॉकटन में भीषण गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; 10 घायल

विश्वUS: डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों के ग्रीन कार्ड की जांच का दिया आदेश, जानें भारतीय पर क्या होगा इसका असर?

विश्वकौन हैं रहमानुल्लाह लकनवाल? जिसने नेशनल गार्ड पर चलाई गोलियां, अफगान से है कनेक्शन

विश्वYemen: ताइज प्रांत के गवर्नर के काफिले पर गोलीबारी, 5 सुरक्षा अधिकारियों की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!