लाइव न्यूज़ :

भविष्य में निशानेबाजी विश्व कप से नहीं मिलेगा ओलंपिक कोटा

By भाषा | Updated: August 14, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त निशानेबाजी विश्व कप से मिलने वाला ओलंपिक कोटा हो सकता है कि निकट भविष्य में देखने को नहीं मिले क्योंकि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) केवल विश्व चैम्पियनशिप और महाद्वीपीय टूर्नामेंट तक ही कोटा स्थान सीमित करने पर विचार कर रहा है।

आईएसएसएफ पिछले कुछ समय से ओलंपिक क्वालीफिकेशन मानदंड में बदलाव करने की योजना बना रहा है और हाल में समाप्त हुए तोक्यो ओलंपिक के लिये जिस प्रणाली का इस्तेमाल किया गया था, उसके 2024 पेरिस ओलंपिक में होने की संभावना नहीं है।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के एक अंदरूनी सूत्र ने पीटीआई को इसकी पुष्टि की। एनआरएआई के पास क्वालीफिकेशन मानदंड में प्रस्तावित बदलाव संबंधित दस्तावेज हैं।

सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘आईएसएसएफ ने बदलाव के संबंध में अपने दस्तावेज महासंघों को भेजे हैं। इसलिये एक बार प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो विश्व कप से कोई कोटा नहीं मिलेगा और ओलंपिक कोटा केवल विश्व चैम्पियनशिप और महाद्वीपीय टूर्नामेंट तक ही सीमित रहेगा। ’’

भारतीय निशानेबाजों के तोक्यो ओलंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कुछेक विशेषज्ञों का मानना है कि उन्होंने (भारतीय निशानेबाजों) काफी आईएसएसएफ विश्व कप में हिस्सा लिया और बड़ी चुनौती से पहले अन्य देशों के प्रतिभागी उनके खेल से वाकिफ हो गये।

सूत्र ने कहा, ‘‘कईयों को लगा कि भारतीय निशानेबाजों ने कई सारे विश्व कप में हिस्सा लिया। अब अगर बदलाव होता है तो वे चुन सकते हैं कि कौन से विश्व कप में हिस्सा लिये जाये और किसे छोड़ा जाये। इससे वह प्रत्येक टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे। ’’

साथ ही मौजूदा एमक्यूएस (न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर) की जगह एमओक्यूएस (न्यूनतम ओलंपिक क्वालीफिकेशन स्कोर) ले सकता है और अगर एनआरएआई सूत्रों पर भरोसा किया जाये तो एक निशानेबाज को ओलंपिक में जाने के लिये आईएसएसएफ द्वारा निर्धारित किये गये एक न्यूनतम स्कोर तक पहुंचने की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!