लाइव न्यूज़ :

जर्मनी दौरे से ओलंपिक की तैयारियों को बल मिलेगा : महिला हॉकी कप्तान रानी

By भाषा | Updated: February 26, 2021 13:53 IST

Open in App

डसेलडोर्फ, 26 फरवरी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने दुनिया की तीसरे नंबर की टीम जर्मनी के खिलाफ पहले मैच से पूर्व कहा कि अर्जेंटीना दौरे से आत्मविश्वास बढा लेकिन जर्मनी का दौरा तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को मजबूती देगा ।

अर्जेंटीना दौरे के बाद भारतीय टीम अब शनिवार से जर्मनी के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला खेलेगी ।

रानी ने कहा ,‘‘ अर्जेंटीना दौरे से हमारा आत्मविश्वास बढा । एक के बाद एक इन दौरों से हमें तैयारी का सुनहरा मौका मिला । तोक्यो ओलंपिक में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है और शीर्ष टीमों के खिलाफ इन मैचों से हमें अपनी कमियों का पता लगाकर लय हासिल करने का मौका मिलेगा ।’’

उन्होंने कहा कि जर्मनी के खिलाफ मैचों से उन्हें खेल के हर पहलू में टीम को परखने का मौका मिला ।

रानी ने कहा ,‘‘ यह अर्जेंटीना दौरे से एकदम अलग होगा । इसमें फिटनेस के स्तर से लेकर हर पहलू को परखने का मौका मिलेगा । यह दौरा चुनौतीपूर्ण होगा चूंकि हम लगातार मैच खेलेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे प्राथमिकता प्रतिस्पर्धी सोच के साथ उतरने की होगी । जर्मनी जैसी शीर्ष टीम के खिलाफ खेलकर ओलंपिक की तैयारी पक्की होगी ।’’

दूसरा मैच रविवार को और आखिरी दो मैच दो और तीन मार्च को खेले जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!