लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और रवि दहिया सहित 11 खिलाड़ी को खेल रत्न पुरस्कार, शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड!, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2021 21:14 IST

मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पी श्रीजेश को भी खेल रत्न के लिये चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।निशानेबाज अवनि लेखरा खेल रत्न हासिल करने वाले पांच पैरा खिलाड़ियों में शामिल हैं।

नई दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन की झलक बुधवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की सिफारिशों के दौरान दिखी जब खेल रत्न पुरस्कार के लिए ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई।

चयन समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए भी 35 खिलाड़ियों को नामित किया। व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी 23 साल के चोपड़ा के अलावा रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया और कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन के नाम की सिफारिश भी देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए की गई।

दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री भी

अनुभवी हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, महिला टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के अलावा दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री को भी इस सम्मान के लिए चुना गया। छेत्री इस पुरस्कार के लिए चुने गए देश के पहले फुटबॉलर हैं। टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों, निशानेबाज अवनि लेखरा और मनीष नरवाल, भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और बैडमिंटन खिलाड़ियों प्रमोद भगत और कृष्णा नागर को भी उनके प्रदर्शन का इनाम मिला।

एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित सात पदक जीते थे

इन सभी को खेल रत्न पुरस्कारों की सूची में जगह मिली है जिसे स्वीकृति के लिए खेल मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। भारत ने तोक्यो ओलंपिक के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा था। इन खेलों में भारत की ओर से 121 खिलाड़ियों ने चुनौती पेश की थी और देश ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक सहित सात पदक जीते थे।

इन ओलंपिक पदक विजेताओं में से तीन पहलवान बजरंग पूनिया, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को पहले ही खेल रत्न मिल चुका है। पैरालंपिक में भारत ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक जीते थे।

पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज का नाम

पिछले साल पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया जबकि 2016 रियो खेलों के बाद चार खिलाड़ियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था लेकिन टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद अभूतपूर्व संख्या में खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई।

पैरालंपिक (24 अगस्त से पांच सितंबर) में हिस्सा लेने वाले पैरा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी विचार करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा में विलंब किया गया। समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 35 खिलाड़ियों को चुना जो पिछले साल पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों की संख्या से आठ अधिक है।

क्रिकेटर शिखर धवन, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज और ऊंची कूद के निषाद कुमार अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों में शामिल हैं। यह पुरस्कार शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिए जाते हैं। धवन अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 57वें क्रिकेटर हैं। ओलंपिक में एतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को भी अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा बशर्ते उन्हें पहले यह पुरस्कार नहीं मिला हो।

महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना के नाम की सिफारिश

महिला हॉकी टीम की सदस्यों वंदना कटारिया और मोनिका, ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज भवानी देवी, मुक्केबाज सिमरनजीत कौर, पहलवान दीपक पूनिया, पिस्टल निशानेबाज अभिषेक वर्मा, कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल, महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना के नाम की सिफारिश भी अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई।

यहां मिली जानकारी के अनुसार एथलेटिक्स के कोच राधाकृष्ण नायर और टीपी ओसेफ तथा हॉकी कोच संदीप सांगवान द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुने गए कोच की सूची में शामिल हैं। खेल रत्न पुरस्कार में 25 लाख रुपये की इनामी राशि और प्रशस्ति पत्र जबकि अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को 15 लाख की इनामी राशि और प्रशस्ति पत्र मिलता है। वर्ष 2020 से पहले खेल रत्न पुरस्कार विजेता को साढ़े सात लाख रुपये जबकि अर्जुन पुरस्कार विजेता को पांच लाख रुपये दिए जाते थे।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कारः

नीरज चोपड़ा

रवि दहिया

लवलीना बोरगोहेन

अनुभवी हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश

महिला टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज

सुनील छेत्री

अवनि लेखरा

मनीष नरवाल

भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल

बैडमिंटन खिलाड़ियों प्रमोद भगत

कृष्णा नागर।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :नीरज चोपड़ाजापानओलंपिकRavi Dahiyaशिखर धवन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

क्रिकेटशिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की, युजवेंद्र चहल ने फोटो शेयर कर कहा- ‘मेरे यार की शादी है’

क्रिकेटब्राइट रेड लहंगे में शिखर धवन की दुल्हनिया लगी गजब, प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!