लाइव न्यूज़ :

एनआरएआई तोक्यो जाने वाले निशानेबाजी दल में दो और कोच शामिल करने की जुगत में

By भाषा | Updated: July 12, 2021 15:24 IST

Open in App

... अभिषेक होरे...

नयी दिल्ली, 12 जुलाई भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) देश की ओलंपिक निशानेबाजी टीम के साथ तोक्यो की यात्रा करने वाले सात कोचों के अलावा अपने पदाधिकारियों की जगह कोचिंग दल के दो अन्य सदस्यों के लिए अनुमति हासिल करने का प्रयास कर रहा है।

महासंघ इस संबंध में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ काम कर रहा है और संभावना है कि सहयोगी स्टाफ की संख्या बढ़ सकती है।

पिस्टल और राइफल स्पर्धा में ओलंपिक में भाग लेने वाले देश के 13 निशानेबाज, सात कोच, पांच फिजियोथेरेपिस्ट और दो सदस्यीय वीडियो दल 80-दिवसीय अभ्यास-सह-प्रतियोगिता दौरे के लिए 11 मई को एक चार्टर उड़ान में जगरेब रवाना हुआ था।

बाद में उनके साथ तीन और कोच पावेल स्मिरनोव, समरेश जंग और रौनक पंडित जुड़ गए।

महासंघ के सचिव राजीव भाटिया ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम सात के बजाय नौ कोच को तोक्यो भेजने की कोशिश कर रहे हैं। एनआरएआई ने पहले ही इसकी कोशिश शुरू की दी है और इस पर आईओए के साथ काम कर रहा है।’’

कोविड -19 महामारी से उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए भाटिया ने कहा, ‘‘ (एनआरएआई) महासचिव (डीवी सीताराम राव) ने कहा है कि वह ओलंपिक में नहीं जाएंगे। उनकी जगह दल में दो अतिरिक्त कोच को शामिल किया जा सकता है।’’

ओलंपिक का आयोजन जापान की राजधानी में  23 जुलाई से आठ अगस्त तक होगा। इसमें  निशानेबाजी स्पर्धाओं की शुरुआत 24 जुलाई से होगी जो 10 दिनों तक चलेगी।

एनआरएआई के अध्यक्ष रनिंदर सिंह के तोक्यो जाने की संभावना है। वह हालांकि एनआरएआई के प्रतिनिधि के रूप में तोक्यो में नहीं होंगे। वह अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के उपाध्यक्ष के रूप में वहां मौजूद रहेंगे। इस पद पर वह नवंबर 2018 से हैं।

पहले फैसला किया गया था कि विदेशी राइफल कोच ओलेग मिखाइलोव के साथ पिस्टल कोच स्मिरनोव पूरे खेलों के दौरान टीम के साथ रहेंगे जबकि अन्य कोचों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अधिकतम 30 प्रतिशत कोचिंग स्टाफ के नियम के तहत रोटेट किया जाएगा। पिछले खेलों की तुलना में इस बार महामारी के कारण ओलंपिक खेलों के लिए कोचिंग दल के सदस्यों की संख्या में कटौती की गयी है।

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले 13 राइफल और पिस्टल निशानेबाज जगरेब में अभ्यास कर रहे हैं और वे 16 जुलाई को क्रोएशिया की राजधानी से ही तोक्यो के लिये रवाना होंगे।

स्कीट निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान इटली में अभ्यास कर रहे हैं और वे भी इटली में अपने अभ्यास स्थल से 16 जुलाई को ही तोक्यो के लिये रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!