लाइव न्यूज़ :

शार्ट गेंदों से डर नहीं लगता , स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों को चेताया

By भाषा | Updated: November 15, 2020 14:28 IST

Open in App

मेलबर्न, 15 नवंबर आस्ट्रेलियाई ‘रन मशीन’ स्टीव स्मिथ ने आगामी टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय तेज गेंदबाजों को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्होंने जीवन में इतनी शॉर्ट गेंदों का सामना किया है कि अब उन्हें डर नहीं लगता ।

पूर्व कप्तान ने कहा कि उनके सामने शॉर्ट गेंद डालने से आस्ट्रेलिया को ही फायदा होगा ।

उन्होंने न्यूज कोर से कहा ,‘‘यदि टीमें मुझे शॉर्ट गेंद डालने की सोच रही है तो इससे हमारी टीम को ही फायदा होगा क्योंकि मैने अपने जीवन में ऐसी गेंदें इतनी खेल ली हैं कि अब तनाव नहीं होता ।’’

न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले सत्र में बायें हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनेर ने चार बार स्मिथ को शॉर्टपिच गेंदों पर आउट किया था ।

स्मिथ ने कहा कि वेगनेर ने शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन दूसरे उसे दोहरा नहीं सकेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ कुछ और विरोधी टीमों ने कोशिश की लेकिन उस तरह नहीं कर पाये , जैसा वेगनेर ने किया था । वह कमाल का गेंदबाज है ।’’

भारतीय टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट खेलेगी । भारतीय तेज आक्रमण की कमान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के हाथ में होगी । उमेश यादव और नवदीप सैनी भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!