लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर के खिलाफ अजेय अभियान जारी रखने उतरेगा नॉर्थईस्ट यूनाईटेड

By भाषा | Updated: December 17, 2020 17:10 IST

Open in App

वास्को, 17 दिसंबर नॉर्थईस्ट यूनाईटेड शुक्रवार को यहां जब इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ उतरेगा तो उसकी नजरें शानदार शुरुआत के बाद अपनी स्थिति को और मजबूत करने तथा अजेय क्रम को बरकरार रखने पर टिकी होंगी।

नॉर्थईस्ट की टीम शुरुआती छह मैचों के बाद अपने प्रदर्शन से खुश होगी। शुक्रवार को अगर टीम जीत दर्ज करती है तो उसके और शीर्ष पर चल रहे एफसी मुंबई सिटी और दूसरे स्थान पर चल रहे एटीके मोहन बागान के अंकों की संख्या बराबर हो जाएगी।

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड की टीम पिछले सत्र में भी छह मैचों के बाद अजेय थी लेकिन इसके बाद लगातार दो हार के साथ उसे लय गंवा दी और टीम निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए नौवें स्थान पर रही।

गुवाहाटी की यह टीम हालांकि अगर जमशेदपुर के खिलाफ हार से बच जाती है जो आईएसएल के इतिहास में यह उसका सबसे लंबा अजेय क्रम होगा।

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के मुख्य कोच गेरार्ड नुस ने कहा, ‘‘हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि सुनिश्चित करें कि हम हारें नहीं। हम प्रत्येक मैच में तीन अंक हासिल करने का प्रयास करेंगे लेकिन मैं हारने को लेकर चिंतित नहीं हूं। सबसे महत्वपूर्ण चीज प्रगति करना, सुधार करना है और हम अपनी पहचान को बकरार रखेंगे।’’

नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के लिए सबसे बड़ा खतरा जमशेदपुर के स्ट्राइकर नेरिजस वाल्सकिस होंगे जो एफसी गोवा के इगोर एंगुलो के साथ फिलहाल टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर हैं। टीम को एक बार फिर लिथुआनिया के इस खिलाड़ी से से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जिन्होंने अब तक टीम के सात में से छह गोल दागे हैं।

जमशेदपुर की टीम लगातार दो ड्रॉ खेलने के बाद इस मैच में उतरेगी। टीम को निलंबित मिडफील्ड एटोर मोनरॉय की कमी खलेगी जिन्हें मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ पिछले मैच में लाल कार्ड दिखाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!