लाइव न्यूज़ :

नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी और हैदराबाद एफसी ने खेला गोलरहित ड्रा

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:58 IST

Open in App

वास्को, सात फरवरी हैदराबाद एफसी और नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के बीच रविवार को वास्को के तिलक मैदान पर खेला गया हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच गोलरहित ड्रा रहा जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

दोनो टीमों का यह 16वां मैच था। दोनों ने आठवां ड्रा खेला। दोनों के हिस्से में अब 23-23 अंक हैं और तालिका में दोनों का स्थान परिवर्तन हुआ है।

हैदराबाद एफसी जहां एफसी गोवा (22) को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई है वहीं नार्थईस्ट यूनाईटेड एक स्थान के फायदे के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं जबकि एफसी गोवा तीसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गई।

दोनों हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। चार मिनट के इंजुरी टाइम में भी दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ और इस तरह दोनों अंक बांटने पर मजबूर हुईं लेकिन यह ड्रा स्थान परिवर्तन के लिहाज से उनके लिए सुखदः अहसास लेकर आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

क्रिकेटLSG vs KKR: कौन हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहसिन खान, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ झटके 5 विकेट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!