लाइव न्यूज़ :

एंडरसन की फिटनेस में कोई कमी नहीं लेकिन दूसरे टेस्ट में मिल सकता है आराम : कोच

By भाषा | Updated: February 10, 2021 22:13 IST

Open in App

चेन्नई, 10 फरवरी इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड का मानना है कि जेम्स एंडरसन की फिटनेस में कोई कमी नहीं है और अगर 40 पार करने के बाद भी 38 वर्ष का यह तेज गेंदबाज इंग्लैंड के तेज आक्रमण की अगुवाई करता है तो उन्हें हैरानी नहीं होगी ।

एंडरसन ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के आखिरी दिन शानदार गेंदबाजी की थी। इंग्लैंड ने वह मैच 227 रन से जीता ।

इंग्लैंड के कोच ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ वह पूरी तरह से फिट है और दिख भी रहा है । उसने इस पर काफी मेहनत की है । फिट होने के साथ वह बेहतरीन गेंदबाजी भी कर रहा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जब तक वह फिट है, मजबूत है और स्वस्थ है और खेलना चाहता है , वह खेल सकता है । है कि नहीं ।’’

जबर्दस्त फॉर्म के बावजूद रोटेशन नीति के तहत एंडरसन को दूसरे टेस्टमें आराम दिया जा सकता है ।

कोच ने कहा ,‘‘ उसे बाहर रखना कठिन है । मैं विजयी टीम में बदलाव नहीं करना चाहता । देखते हैं कि क्या होता है ।’’

उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस के बीच गेंदबाजों को तरोताजा रखने के लिये रोटेशन सही विकल्प है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट243 रन भी कम पड़े, सनराइजर्स हैदराबाद ने किया धमाकेदार चेज, मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

क्रिकेट243 रन पड़े कम, घर में मुंबई इंडियन्स की एक और हार?, सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया, अभिषेक-हेड ने 52 गेंद में कूटे 129 रन?

क्राइम अलर्टधार दुर्घटनाः पिकअप में सवार 12 मजदूरों की मौत, 13 लोग घायल, 8 से 10 बच्चे भी शामिल

क्रिकेटदिल को छूया, प्यार दिखाया?, नहीं खेल रहे हिटमैन, रोहित शर्मा के 39वें जन्मदिन पर वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने 'हैप्पी बर्थडे' गाया, वीडियो

भारत2026 Poll Of Exit Polls Updates: बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता, असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार?, केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में विजय करेंगे धमाका?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!