लाइव न्यूज़ :

खेल जगत की 10 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हुईं नीता अंबानी, जानें अन्य किसे मिली इस लिस्ट में जगह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2020 17:50 IST

नीता अंबानी ने अपनी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को आईपीएल इतिहास में सबसे सफल बनने के लिए प्रेरित किया है और देश के विभिन्न खेलों में कई खेल परियोजनाओं में शामिल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीता अंबानी को 2020 की 10 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में रखा गया है।इस लिस्ट में टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स भी शामिल हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीता अंबानी को टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के साथ 2020 की 10 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में रखा गया है।

स्पोर्ट्स बिजनेस नेटवर्क iSportconnect ने 2020 के लिए अपनी 'इन्फ्लुएंशियल वूमन इन स्पोर्ट' सूची जारी करते हुए कहा, 'मूल रूप से शॉर्टलिस्ट की गई सूची से हमारे विशेषज्ञों के पैनल से राय मिलने के बाद शीर्ष 10 को चुना गया है।

बता दें कि पैनल में हेड ऑफ ग्लोबल सेल्स- टेल्स्ट्रा अन्ना लॉकवुड, वाई स्पोर्ट मैनेजिंग पार्टनर और स्पोर्ट में महिलाओं की पूर्व अध्यक्ष सैली हैनकॉक, आईसीसी के मीडिया राइट्स की पूर्व प्रमुख आरती डबास और iSportconnect के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री वर्मा शामिल थे।

आईस्पोर्ट्सकनेक्ट की ओर से कहा गया, 'नीता अंबानी ने अपनी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को आईपीएल इतिहास में सबसे सफल बनने के लिए प्रेरित किया है और देश के विभिन्न खेलों में कई खेल परियोजनाओं में शामिल रही हैं।'

लिस्ट में शामिल अन्य लोगों में जिमनास्ट सिमोन बाइल्स शामिल हैं, जिन्हें दुनिया में सबसे महान एथलीटों में से एक माना जाता है और वह खेल जगत में महिलाओं के लिए एक बढ़ती आवाज हैं। इसके अलावा फुटबॉलर मेगन रापीनो को भी लिस्ट में जगह दी गई है, जो अपने मन की बात कहने और सामाजिक समस्याओं के बारे में बात करने से कभी नहीं डरती हैं।

इस लिस्ट में टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और नाओमी ओसाका के साथ फॉर्मूला 1 की विपणन और संचार निदेशक एली नॉर्मन, डब्ल्यूएनबीए कमिश्नर कैथी एंगेलबर्ट, फीफी की महासचिन फातमा समौरा, स्पेशल ओलंपिक की सीईओ मैरी कॉमिस और इंग्लैंड महिला क्रिकेट की प्रबंध निदेशक क्लेयर कॉनर शामिल हैं।

iSportconnect ने कहा कि मूल शॉर्टलिस्ट की गई सूची में भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के नाम भी शामिल थे, लेकिन टॉप 10 में उन्हें जगह नहीं मिली।

टॅग्स :नीता अंबानीसेरेना विलियम्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मुंबई इंडियन के प्रैक्टिस मैच में पहुंची नीता अंबानी, रोहित से कही ऐसी बात शरमा गए क्रिकेटर

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबाररिलायंस इंडस्ट्रीजः एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने लगातार 5वें साल कोई वेतन नहीं लिया, प्रवर्तक समूह को 3,655 करोड़ रुपये का लाभांश

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!