लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड ने 52 रन की जीत से वापसी की

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:25 IST

Open in App

ढाका, पांच सितंबर (एपी) बायें हाथ के स्पिनर अयाज पटेल ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 16 रन देकर चार विकेट लिये जिससे न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 52 रन से जीत दर्ज करके श्रृंखला में अपनी उम्मीदें बरकरार रखी। ऑफ स्पिनर कोले मैककॉनही ने 15 रन देकर तीन और बायें हाथ के स्पिनर रचिन रविंद्रा ने 13 रन देकर एक विकेट लिया और बांग्लादेश को 19.4 ओवर में 76 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी। न्यूजीलैंड ने इससे पहले धीमी पिच पर पांच विकेट पर 128 रन बनाये थे। न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स और टॉम ब्लंडेल ने छठे विकेट के लिये 66 रन की अटूट साझेदारी की। निकोल्स ने नाबाद 36 और ब्लंडेल ने नाबाद 30 रन बनाये। बांग्लादेश अब श्रृंखला में 2-1 से आगे है। उसने पहला मैच सात विकेट से और दूसरा मैच चार रन से जीता था। चौथा मैच बुधवार को खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand, T20 World Cup 2026: 2 मैच और 2 हार?, सेमीफाइनल से बाहर मेजबान श्रीलंका?, ग्रुप-बी से अंतिम-4 में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!