लाइव न्यूज़ :

'बच्चा' कहने पर भड़के नीरज और विकास कृष्ण, विजेंदर सिंह को दे दी चुनौती

By भाषा | Updated: July 20, 2019 18:55 IST

Open in App

भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह की ‘बच्चे’ कहने वाली टिप्पणी युवा मुक्केबाज नीरज गोयत को पसंद नहीं आई और शनिवार को उन्होंने इस स्टार को नवंबर में लड़ने की चुनौती दे दी। विजेंदर ने गुरूवार को पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान को हिदायत दी थी कि वह बच्चों से लड़ना बंद करे।

आमिर ने ओलंपिक कांस्य पदकधारी विजेंदर से लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी और दावा किया था कि भारतीय खिलाड़ी उनसे डरता है। आमिर को डब्ल्यूबीसी पर्ल विश्व चैम्पियनशिप में नीरज से भिड़ना था लेकिन मुकाबले से एक महीने पहले ही इस भारतीय युवा मुक्केबाज को कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। विजेंदर की टिप्पणी नीरज को पसंद नहीं आयी जिन्होंने ट्विटर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हरियाणा के इस अनुभवी मुक्केबाज को चुनौती दे दी।

नीरज ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे बच्चा बता रहे हो। मैं एकमात्र भारतीय मुक्केबाज हूं जिसने अपने ही देश में एक विश्व चैम्पियन (चीन के मुक्केबाज) को हराया है। मैं चाहता हूं कि आप इस साल नवंबर में विकास कृष्ण और मुझसे भिड़ो, जिसमें आमिर खान अंडरकार्ड मुकाबले में हों। क्या आप तैयार हो? ’’

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी विकास कृष्ण ने भी गोयत की चुनौती का समर्थन करते हुए लिखा, ‘‘विजेंदर सिंह नीरज और आमिर खान एक ही वजन वर्ग के हैं, उन्हें लड़ने दो। जैसा कि नीरज गोयत कह रहा है कि हम एक ही वजन वर्ग के हैं, हमें इस साल नवंबर में उनके कार्ड के अंतर्गत खेलना चाहिए। चलो रिंग में एक दूसरे का सामना करते हैं।’’

टॅग्स :विजेंदर सिंहबॉक्सरमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!