लाइव न्यूज़ :

World Championships final: चोपड़ा का दमदार प्रदर्शन, 88.77 मीटर थ्रो के साथ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 25, 2023 14:32 IST

World Championships final: 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वह पिछले साल डायमंड लीग चैम्पियन भी बन गए।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक 2021 में स्वर्ण पदक जीता। अमेरिका में 2022 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। चोट के कारण एक महीने का आराम भी किया।

World Championships final: भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने कमाल कर दिया। चोपड़ा ने 88.77 मीटर थ्रो के साथ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करके पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। पदकों की अलमारी में सिर्फ विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण की कमी है।

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा अपने पहले विश्व चैंपियनशिप खिताब के लिए जोर अजमाइश कर रहे हैं। चोपड़ा की सीजन की सर्वश्रेष्ठ 88.77 मीटर की थ्रो ने क्वालीफाइंग ग्रुप ए में शीर्ष पर जाने में मदद की। रविवार के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

चोपड़ा ने शुक्रवार को बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 88.77 मीटर के थ्रो के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। डायमंड लीग चैंपियन चोपड़ा को ओरेगॉन में 2022 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। 

चोपड़ा (25 वर्ष) ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में स्वर्ण पदक जीता। 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वह पिछले साल डायमंड लीग चैम्पियन भी बन गए। चोपड़ा ने अमेरिका में 2022 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।

पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग मानक 85 . 50 मीटर था। क्वालीफाइंग विंडो एक जुलाई से खुली है। चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो 89 . 94 मीटर है, जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था। रविवार को होने वाले आखिरी दौर के लिये ग्रुप ए और बी से शीर्ष 12 या 83 मीटर से ऊपर थ्रो फेंकने वाले खिलाड़ी क्वालीफाई करेंगे।

अगर चोपड़ा विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लेते हैं तो वह निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप की व्यक्तिगत स्पर्धा में पीला तमगा जीतने वाले दूसरे भारतीय बन जायेंगे। बिंद्रा 2008 में व्यक्तिगत स्पर्धा का ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे, उन्होंने 2006 में जगरेब में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शीर्ष पोडियम स्थान हासिल किया था।

चोपड़ा ने इस सत्र में केवल दो शीर्ष स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं (दोहा और लुसाने डायमंड लीग) में हिस्सा लिया है और दोनों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीते। इन दोनों स्पर्धाओं के बीच उन्होंने चोट के कारण एक महीने का आराम भी किया। करीब दो महीने के आराम और ट्रेनिंग के बाद चोपड़ा ने कहा कि वह इस बड़ी प्रतियोगिता के लिये तैयार हैं जिसका दर्जा ओलंपिक की तरह ही है। 

टॅग्स :नीरज चोपड़ाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!