लाइव न्यूज़ :

भारत की उम्मीदों को झटका, नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर, इसी हफ्ते से शुरू हो रहे हैं राष्ट्रमंडल खेल

By विनीत कुमार | Updated: July 26, 2022 13:00 IST

नीरज चोपड़ा इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे। चोट के कारण वह इसमें हिस्सा नहीं ले रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत इसी हफ्ते से हो रही है। हाल में नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज चोपड़ा को ग्रोइन इंजुरी, कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 से हुए बाहर।विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में नीरज चोपड़ा कुछ असहज नजर आए थे, इसका उन्होंने बाद में जिक्र भी किया था।कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से शुरू हो रहे हैं, भारत को नीरज चोपड़ा से थी पदक की उम्मीद।

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले और हाल में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच चुके भारत के स्टार जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ाकॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे। सूत्रों के अनुसार चोट की वजह से वह इस इवेंट से बाहर हो रहे हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 28 जुलाई से बर्मिंघम में होने जा रही है। इन खेलों में नीरज चोपड़ा से भारतीय फैंस को पदक की उम्मीद थी।  विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय के तौर पर अपना नाम दर्ज कराने वाले चोपड़ा ने स्पर्धा के फाइनल में 88.13 मीटर का थ्रो फेंका था।

विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में हुए थे नीरज चोपड़ा चोटिल

सूत्रों के अनुसार नीरज चोपड़ा को इंजुरी विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल के दौरान ही हुई थी। फाइनल में छह अटेम्प्ट में उन्होंने तीन फाउल भी किए थे।

नीरज ने मेडल जीतने के बाद कहा था, 'चौथे थ्रो के बाद, मुझे अपनी जांघ में थोड़ी परेशानी महसूस हुई, मैं इतना प्रयास करने में सक्षम नहीं था। यह मेरे दिमाग में था, लेकिन मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता था कि मैं थ्रो कर सकूं। उम्मीद है कि यह ठीक हो जाएगा। मुझे सुबह तक पता चल जाएगा कि यह कैसा लगता है या चिंता की कोई बात है।'

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने  बताया, 'नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा नहीं लेंगे। विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप के फाइनल में चोटिल होने के कारण वह फिट नहीं हैं। उन्होंने हमें इस बारे में सूचित किया है।'

नीरज चोपड़ा को है ग्रोइन इंजुरी

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के बाद नीरज चोपड़ा का MRI स्कैन किया गया था। इसमें ग्रोइन इंजुरी की बात सामने आई है। ऐसे में नीरज चोपड़ा को करीब एक महीने का आराम करने की सलाह दी गई है। यही वजह है कि वह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में नहीं खेल सकेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का मैच 5 अगस्त को होना था। इस स्पर्धा में अब भारत की उम्मीदें डीपी मनु और रोहित यादव से हैं।

टॅग्स :नीरज चोपड़ाकॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतWorld Championships: नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे, 7 साल में पहली बार पदक से चूके

भारतIndia-Pakistan no-handshake row: क्या नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम एशिया कप विवाद से रहेंगे अछूते?

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!

अन्य खेलदिल्ली में पोलो इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे मशहूर कवि कुमार विश्वास

अन्य खेलWorld Championships: पुरुष रिकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर, भारत के लिए निराशाजनक