लाइव न्यूज़ :

नीरज चोपड़ा ने इंडियन ग्रां प्री में अपना राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा

By भाषा | Updated: March 5, 2021 18:27 IST

Open in App

पटियाला, पांच मार्च ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को यहां तीसरी इंडियन ग्रां प्री (आईजीपी) में शानदार वापसी करते हुए 88.07 मीटर के थ्रो से अपना ही राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ दिया।

कोविड-19 महामारी के कारण एक साल से ज्यादा समय बाद पहली बार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले चोपड़ा ने पांचवें प्रयास में 88.07 मीटर दूर भाला फेंका और 2018 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने वाले 88.06 मीटर के राष्ट्रीय रिकार्ड को तोड़ दिया।

चौबीस साल के चोपड़ा ने दो फाउल थ्रो के बाद 83.03 मीटर से शुरूआत की। चौथे थ्रो में उन्होंने भाला 83.36 मीटर दूर फेंका और एनआईएस पटियाला में दर्शकों के चीयर्स के बीच पांचवें प्रयास में रिकार्ड तोड़ा। अंतिम थ्रो 82.24 मीटर का रहा।

राष्ट्रमंडल खेल 2018 में स्वर्ण पदक जीतने वाले चोपड़ा ने कहा, ‘‘मैं तैयार था और आज हवा चल रही थी। मैंने अपने पसंदीदा भाले का इस्तेमाल किया जिससे मुझे मदद मिली। महामारी ने ट्रेनिंग और तैयारियों को प्रभावित किया था लेकिन हम इससे निपटने में सफल रहे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व स्तर पर मुझे इससे भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योंकि दुनिया भर में मौजूदा स्तर इससे भी ज्यादा ऊंचा है। ’’

चोपड़ा ने पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में एक प्रतियोगिता के दौरान आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। शुक्रवार से पहले यह उनका अंतिम टूर्नामेंट था।

वह ग्रां प्री में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, उन्होंने कहा कि वह 15 से 18 मार्च तक यहां होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी हिस्सा लेंगे।

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके एक अन्य भाला फेंक एथलीट उत्तर प्रदेश के शिवपाल सिंह 81.63 मीटर के प्रयास से दूसरे स्थान जबकि हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे साहिल सिलवाल 80.68 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से तीसरे स्थान पर रहे।

पुरूष भाला फेंक में तोक्यो ओलंपिक का क्वालीफिकेशन मार्क 85 मीटर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!