लाइव न्यूज़ :

विश्व कप में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड, अब ओलंपिक मेडल जीतने की तैयारी में अभिषेक वर्मा

By भाषा | Updated: September 8, 2019 15:24 IST

हरियाणा के 30 बरस के इस निशानेबाज ने इस साल अप्रैल में बीजिंग विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक कोटा हासिल किया था।

Open in App

पिछले सप्ताह विश्व कप में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने कहा कि ओलंपिक पदक जीतने के लिए अलग तरह की मानसिक स्थिरता की जरूरत होती है।

हरियाणा के 30 बरस के इस निशानेबाज ने इस साल अप्रैल में बीजिंग विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक कोटा हासिल किया था। उन्होंने पिछले सप्ताह रियो में विश्व कप में ही दूसरा पीला तमगा जीता। उन्होंने दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित वर्ग में यशस्विनी सिंह देसवाल के साथ रजत पदक जीता था। 

अभिषेक ने कहा, ‘‘निशानेबाजी शारीरिक से ज्यादा मानसिक खेल है। ओलंपिक में हमें अलग तरह की मानसिक स्थिरता और आत्मविश्वास की जरूरत होगी। मैं इसके लिये मानसिक व्यायाम, योग और ध्यान कर रहा हूं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरी तैयारी पर काम करना है लेकिन मुख्य फोकस मानसिक शांति पर होगा। फाइनल में जब आप निशाना साधते हैं और पीछे से शोर होता है तो फोकस हट जाता है। ऐसे में नौ या आठ के स्कोर आने लगते हैं। इसी पर फोकस करना है।’’

भारत के पास इस समय निशानेबाजी में काफी युवा टीम है और अभिषेक ने कहा कि आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से निशानेबाजों को मदद मिल रही है। उन्होंने कहा ,‘‘ यह अच्छा मौका है क्योंकि भारत में ही इतनी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है। इससे आत्मविश्वास बढता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई खेलों से ही मैं और सौरभ हर अभ्यास शिविर में एक कमरे में रहते हैं। हर प्रतिस्पर्धा में भी और अपने अनुभव एक दूसरे से बांटते हैं जिससे प्रदर्शन में निखार आता है।’’ 

चीन में 17 से 23 नवंबर तक होने वाले विश्व कप फाइनल्स के लिये रिकार्ड 14 भारतीय राइफल और पिस्टल निशानेबाजों ने कोटा हासिल कर लिया है। अभिषेक ने कहा, ‘‘विश्व कप फाइनल्स दो साल में बार होता है। इस बार हमारे पास बड़ी टीम है और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।’’

टॅग्स :इंडियाओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!