लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारः इनामी राशि में भारी बढ़ोतरी करने की योजना, खेल रत्न पाने वाले को 25 और अर्जुन पुरस्कार विेजेता को 15 लाख

By भाषा | Updated: August 20, 2020 19:37 IST

वर्तमान में खेल रत्न सम्मान पाने वाले खिलाड़ी को 7.5 लाख और अर्जुन पुरस्कार विजेता को पांच लाख रुपये की नकद धनराशि मिलती है। पता चला है कि मंत्रालय इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है जिसकी खेल मंत्री किरेन रीजीजू 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होनी तय है। इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। खिलाड़ियों ने शिकायत की थी कि खेल पुरस्कारों की इनामी राशि बहुत कम है जिसके बाद मंत्री ने स्वयं इसमें दिलचस्पी दिखायी।इस प्रस्ताव पर अब भी विचार चल रहा है और अगर सरकार ने इसे स्वीकार कर दिया तो इस साल से ही नयी इनामी राशि दी जाएगी।

नई दिल्लीः  खेल मंत्रालय राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में भारी बढ़ोतरी करने की योजना बना रहा है और अगर इस तरह के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ी को 25 लाख व अर्जुन पुरस्कार विेजेता को 15 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी।

वर्तमान में खेल रत्न सम्मान पाने वाले खिलाड़ी को 7.5 लाख और अर्जुन पुरस्कार विजेता को पांच लाख रुपये की नकद धनराशि मिलती है। पता चला है कि मंत्रालय इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है जिसकी खेल मंत्री किरेन रीजीजू 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन औपचारिक घोषणा कर सकते हैं।

इसी दिन हर साल राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिये जाते हैं। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होनी तय है। इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। खिलाड़ियों ने शिकायत की थी कि खेल पुरस्कारों की इनामी राशि बहुत कम है जिसके बाद मंत्री ने स्वयं इसमें दिलचस्पी दिखायी। ’’

उन्होंने कहा, ‘इस प्रस्ताव पर अब भी विचार चल रहा है और अगर सरकार ने इसे स्वीकार कर दिया तो इस साल से ही नयी इनामी राशि दी जाएगी।’ इस संबंध में हालांकि जब खेल सचिव रवि मित्तल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस तरह के किसी प्रस्ताव से अवगत नहीं हैं। मित्तल से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता नहीं। मैं कुछ नहीं जानता।’’ ध्यानचंद और द्रोणाचार्य (जीवन पर्यंत) पुरस्कारों की इनामी राशि भी पांच लाख से 15 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है।

इसके अनुसार नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार की इनामी राशि 10 लाख रुपये कर दी जाएगी। अभी यह जीवन पर्यंत के समान ही पांच लाख रुपये है। अगर प्रस्ताव मंजूर करके 29 अगस्त से पहले लागू कर दिया जाता है तो सरकार को इस बार पुरस्कारों पर मोटी धनराशि खर्च करनी होगी क्योंकि खेल मंत्रालय की चयनसमिति ने विभिन्न राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये 62 नामों की सिफारिश की है।

क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और रियो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ऊंची कूद के एथलीट मरियप्पन थंगवेलु का नाम खेल रत्न पुरस्कार के लिये भेजा गया है जबकि अर्जुन पुरस्कार के लिये 29 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गयी है।

इसके अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये 13 प्रशिक्षकों जबकि ध्यानचंद पुरस्कार के लिये 15 नाम भेजे गये हैं। खेल मंत्री से मंजूरी मिलने के बाद ही अंतिम सूची सामने आएगी। इससे पहले 2009 में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की इनामी राशि में बढ़ोतरी की गयी थी। 

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीकिरेन रिजिजूअर्जुन अवॉर्डराजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!