लाइव न्यूज़ :

कोहली और मीराबाई चानू को मिला राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, हिमा दास को अर्जुन अवॉर्ड

By भाषा | Updated: September 25, 2018 18:09 IST

नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 25 सितंबर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को यहां भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जबकि भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा सहित 20 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन के अशोका हॉल में आयोजित समारोह में सभी की निगाहें कोहली पर टिकी थी जो सचिन तेंदुलकर (1997-98) और महेंद्र सिंह धोनी (2007) के बाद खेल रत्न हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गये हैं। इससे पहले 2013 में अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले कोहली को पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन करने के लिये देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिये चुना गया।  राष्ट्रपति ने इसके अलावा द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार भी प्रदान किये। द्रोणाचार्य पुरस्कारों को लेकर तब विवाद पैदा हो गया था जब तीरंदाजी कोच जीवनजोत सिंह का नाम पूर्व में अनुशासनहीनता के एक मामले के कारण इन पुरस्कारों की सूची से हटा दिया गया था। जीवनजोत ने विरोध में कोच पद से इस्तीफा भी दे दिया है।

विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज कोहली पिछले तीन साल से बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं। उन्हें इससे पहले 2016 और 2017 में भी इस पुरस्कार के लिये नामित किया गया था। कोहली ने अब तक 71 टेस्ट मैचों में 6147 रन और 211 वनडे में 9779 रन बनाये हैं।  कोहली यहां पत्नी अनुष्का शर्मा के अलावा मां सरोज कोहली और भाई विकास के साथ यहां पहुंचे थे।

मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड

चानू को पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा में स्वर्ण पदक जीतने के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिये चुना गया। उन्होंने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी सोने का तमगा जीता था लेकिन चोट के कारण एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पायी थी। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को पदक और प्रशस्ति पत्र के अलावा 7.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। अर्जुन, द्रोणाचार्य तथा ध्यानचंद पुरस्कार विजेता को लघुप्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ियों में एथलीट नीरज चोपड़ा और हिमा दास आकर्षण का केंद्र रहे। विश्व जूनियर रिकार्डधारक चोपड़ा ने इस साल राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में सोने के तमगे जीते जबकि हिमा फिनलैंड में विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी थी। उन्होंने 400 मीटर में यह उपलब्धि हासिल की। 

निशानेबाजों का अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वालों में फिर से दबदबा रहा। इस बार श्रेयसी सिंह, राही सरनोबत और अंकुर मित्तल को यह पुरस्कार मिला। टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना, गोल्फर शुभंकर शर्मा और युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी को भी राष्ट्रपति ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर होने के कारण समारोह में भाग नहीं ले पायी। टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना भी पुरस्कार समारोह में नहीं पहुंच सके।

पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है :

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: विराट कोहली और मीराबाई चानू।

अर्जुन पुरस्कार: नीरज चोपड़ा, जिन्सन जॉनसन और हिमा दास (एथलेटिक्स); एन सिक्की रेड्डी (बैडमिंटन); सतीश कुमार (मुक्केबाजी); स्मृति मंदाना (क्रिकेट); शुभंकर शर्मा (गोल्फ); मनप्रीत सिंह, सविता (हॉकी); रवि राठौड़ (पोलो); राही सरनोबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह (निशानेबाजी); मनिका बत्रा, जी सथियान (टेबल टेनिस); रोहन बोपन्ना (टेनिस); सुमित (कुश्ती); पूजा काडिया (वुशु); अंकुर धामा (पैरा-एथलेटिक्स); मनोज सरकार (पैरा-बैडमिंटन)।द्रोणाचार्य पुरस्कार: सी ए कुट्टप्पा (मुक्केबाजी); विजय शर्मा (भारोत्तोलन); ए श्रीनिवास राव (टेबल टेनिस); सुखदेव सिंह पन्नू (एथलेटिक्स); क्लेरेंस लोबो (हॉकी, आजीवन); तारक सिन्हा (क्रिकेट, आजीवन); जीवन कुमार शर्मा (जूडो, आजीवन); वी आर बीडु (एथलेटिक्स, आजीवन)।ध्यान चंद पुरस्कार: सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी); भरत कुमार छेत्री (हॉकी); बॉबी अलॉयसियस (एथलेटिक्स); चौगले दादू दत्तात्रेय (कुश्ती)।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार:

उदीयमान और युवा प्रतिभा पहचान और प्रोत्साहन - राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेल प्रोत्साहन - जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स विकास के लिए खेल - ईशा आउटरीच मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2017-18 : गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, 2018 में कंपनियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया गया जबकि अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को एमएकेए ट्रॉफी, 10 लाख रुपये का पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

टॅग्स :विराट कोहलीरामनाथ कोविंदराजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्डहिमा दासनीरज चोपड़ाअर्जुन अवॉर्डराष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!