लाइव न्यूज़ :

देश ने मिल्खा सिंह को श्रृद्धांजलि दी, प्रधानमंत्री ने कहा ‘बहुत बड़ा’ खिलाड़ी खो दिया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 09:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन के साथ एक युग के अंत पर पूरे देश ने शोक जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने एक ‘बहुत बड़ा’ खिलाड़ी खो दिया ।

कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद मिल्खा सिंह काा चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में कल रात निधन हो गया । इससे एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था ।

मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक बहुत बड़ा खिलाड़ी खो दिया जिनका असंख्य भारतीयों के ह्रदय में विशेष स्थान था । अपने प्रेरक व्यक्तित्व से वे लाखों के चहेते थे । मैं उनके निधन से आहत हूं ।’’

उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ मैने कुछ दिन पहले ही श्री मिल्खा सिंह जी से बात की थी । मुझे नहीं पता था कि यह हमारी आखिरी बात होगी । उनके जीवन से कई उदीयमान खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी । उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों को मेरी संवेदनायें ।’’

भारतीय खेल जगत ने भी इस प्रेरणादायी खिलाड़ी को श्रृद्धांजलि दी । ट्रैक को अलविदा कहने के बाद भी भारतीय खेलों पर उनकी नजर हमेशा बनी रही ।

तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भालाफेंक खिलाडी नीरज चोपड़ा ने ट्वीट किया ,‘‘ हमने एक नगीना खो दिया । वह हर भारतीय के लिये प्रेरणा बने रहेंगे । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे ।’’

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय खेलों के सबसे चमकते सितारों में से एक चला गया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ महान फर्राटा धावक फ्लाइंग सिख श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से भारत में शोक है ।उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर अमिट छाप छोड़ी । भारत उन्हें खेलों के सबसे चमकते सितार में से एक के रूप् में सदैव याद रखेगा । उनके परिवार को प्रशंसको को मेरी संवेदनायें ।’’

भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्वीट किया ,‘‘ राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा सिंह के नाम 400 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 38 साल तक रहा । उनके परिवार और उन लाखों लोगों के प्रति संवेदना जिन्हें उन्होंने प्रेरित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!