लाइव न्यूज़ :

एक सेट से पिछड़ने के बाद कोको गॉ से जीती नाओमी ओसाका

By भाषा | Updated: August 19, 2021 10:16 IST

Open in App

मेसन, 19 अगस्त (एपी) जापान की नाओमी ओसाका ने एक सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अमेरिका की 17 वर्ष की कोको गॉ को वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया । चार बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ओसाका ने बुधवार को यह मुकाबला 4 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से जीता । यह मई में फ्रेंच ओपन के बाद डब्ल्यूटीए टूर पर उनका पहला टूर्नामेंट है । मानसिक स्वास्थ्य कारणों से मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में भाग लेने से इनकार करते हुए ओसाका ने फ्रेंच ओपन बीच में ही छोड़ दिया था और विम्बलडन से नाम वापिस ले लिया था । वह तोक्यो ओलंपिक में अंतिम 16 से बाहर हो गई थी । अन्य मैचों में शीर्ष रैंकिंग वाली एशले बार्टी ने हीदर वाटसन को 6 . 4, 7 . 6 से हराया । तीन बार की ग्रैंडस्लैम एंजेलिक करबर ने चौथी वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को मात दी । सिमोना हालेप ने दाहिनी जांघ में चोट के कारण नाम वापिस ले लिया । पुरूष वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव ने वाइल्ड कार्डधारी मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 6 . 2, 6 . 2 से हराया । वहीं तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन एंडी मर्रे को नौवी वरीयता प्राप्त हुबर्ट हुरकाज ने मात दी । ओलंपिक एकल स्वर्ण पदक विजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव और बेलिंडा बेंचिच और दूसरी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास भी अगले दौर में पहुंच गए । दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन गार्बाइन मुगुरूजा और पांचवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिसकोवा ने भी जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!