लाइव न्यूज़ :

नजीबुल्लाह का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड का दिया 125 रन का लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 7, 2021 17:15 IST

Open in App

अबुधाबी, सात नवंबर बायें हाथ के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान के आकर्षक अर्धशतक के बावजूद अफगानिस्तान ने ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप दो मैच में रविवार को यहां आठ विकेट पर 124 रन बनाये।

भारत और न्यूजीलैंड दोनों के लिये यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड इस मैच में जीत पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा जबकि उसकी हार पर भारत का आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो जाएगा।

अफगानिस्तान ने हालांकि तीन विकेट 19 रन पर गंवा दिये जिसका प्रभाव उसकी पूरी पारी पर दिखा। उसके केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें नजीबुल्लाह ने 48 गेंदों पर 73 रन बनाये जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

न्यूजीलैंड की तरफ से बोल्ट ने 17 रन देकर तीन विकेट और साउदी ने 24 रन देकर दो विकेट लिये। ईश सोढी, जेम्स नीशाम और एडम मिल्ने को एक एक विकेट मिला।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह पावरप्ले में केवल 23 रन बना पाया और इस बीच उसने मोहम्मद शहजाद (चार), हरतुल्लाह जजई (दो) और रहमनुल्लाह गुरबाज (छह) के विकेट गंवाये।

नजीबुल्लाह ने नौवें ओवर में नीशाम पर दो चौके जड़कर स्कोर को कुछ गति दी और फिर सोढ़ी की गेंद मिडविकेट पर चार रन के लिये भेजकर टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। सोढ़ी हालांकि इस ओवर में गुलबदीन नैब (15) को बोल्ड करने में सफल रहे।

इसके बाद भी रन बनाने का मुख्य जिम्मा नजीबुल्लाह ने ही उठाये रखा। उन्होंने मिशेल सैंटनर के एक ओवर में दो छक्के लगाये और फिर 33 गेंदों पर अपने करियर का छठा अर्धशतक पूरा किया।

दूसरे छोर से कप्तान मोहम्मद नबी (20 गेंदों पर 14) रन बनाने के लिये जूझते रहे। टिम साउदी ने अपनी ही गेंद पर खूबसूरत कैच लेकर नबी की संघर्षपूर्ण पारी का अंत किया। नजीबुल्लाह और नबी ने पांचवें विकेट के लिये 59 रन की साझेदारी की।

नजीबुल्लाह 19वें ओवर में पवेलियन लौटे। इसका श्रेय नीशाम को जाता है जिन्होंने बोल्ट की गेंद पर डाइव लगाकर शानदार कैच लिया। बोल्ट ने इसी ओवर में करीम जनत (दो) को भी पवेलियन भेजा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!