लाइव न्यूज़ :

नाडा ने हटाया बॉक्सर सुमित सांगवान पर लगा डोपिंग बैन

By भाषा | Updated: March 3, 2020 08:10 IST

Sumit Sangwan: राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने मुक्केबाज सुमित सांगवान पर लगा एक साल का डोपिंग प्रतिबंध हटा दिया है

Open in App

नई दिल्ली: पूर्व एशियाई रजत पदक विजेता मुक्केबाज सुमित सांगवान ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की सुनवाई में यह साबित कर दिया कि उन्होंने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था जिसके बाद उन पर लगा एक साल का डोपिंग प्रतिबंध सोमवार को हटा दिया गया।

भारतीय मुक्केबाजी संघ के एक अधिकारी ने पीटीआई ने कहा, ‘‘सुमित को मामले में क्लीनचिट मिल गयी है और उन पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया। उन्होंने नाडा पैनल को आश्वस्त किया कि उनके नमूने जो प्रतिबंधित पदार्थ मिला था उन्होंने अनजाने में उसका सेवन किया था।’’

सांगवान को दिसंबर 2019 में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची में शामिल पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया था। सांगवान ने कहा, ‘‘ मैं राहत महसूस कर रहा हूं। मेरे कंधे से बड़ा बोझ हट गया। मुझे पता था कि मैं गलत नहीं था। मुझे खुशी है कि मैं यह साबित कर पाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने नाडा पैनल के समक्ष अपनी चिकित्सा रिपोर्ट जमाकर खुद को बेकसूर साबित किया। इस मामले की पहली सुनवाई में मैं इन सबूतों को पेश नहीं कर पाया था।’’ सांगवान ने हालांकि पहले भी कहा था कि उन्होंने आंख के संक्रमण के लिए चिकित्सक की सलाह पर दवा ली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने इस दवा का सेवन तभी किया था जब मैं दर्द के कारण अपनी आंखों को खोल भी नहीं पा रहा था। अगर मैं आंख खोलने की स्थिति में रहता तो शायद मुझे पता होता कि मैं कौन सी दवा ले रहा हूं। मैंने चिकित्सक पर विश्वास किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उस समय मेरा यकृत (लीवर) सामान्य से ज्यादा बड़ा हो गया था जिस कारण यह दवा सात दिनों में मेरे शरीर से बाहर नहीं निकल पायी और इसके सेवन के 13वें दिन भी यह मेरे नमूने में पायी गयी।’’

निलंबन के कारण हालांकि लंदन ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाला यह मुक्केबाज 2020 तोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर ट्रायल में भाग नहीं ले सका था। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं महासंघ से खुद को राष्ट्रीय शिविर में शामिल करने की मांग करूंगा। जब यह सब हुआ तक मैं राष्ट्रीय चैम्पियन था। मुझे वापस शिविर में जगह मिलनी चाहिये।’’ सांगवान का नमूना 10 अक्टूबर को लिया गया था जिसमें डायूरेटिक्स और ‘मास्किंग एजेंट’ के अंश पाये गए थे। 

टॅग्स :नाडामुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटनाडा ने डोप टेस्ट में चूकने पर यशस्वी जयसवाल और शैफाली वर्मा को जारी किया नोटिस

क्रिकेटस्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल?, 348 खिलाड़ियों की सूची, देखिए

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!