लाइव न्यूज़ :

समलैंगिक रिश्ता कबूलने के बाद दुती चंद का खुलासा, कहा- बहन कर रही मुझे ब्लैकमेल, मांगे 25 लाख

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: May 21, 2019 19:32 IST

इस धाविका ने अपनी जोड़ीदार का नाम नहीं बताया लेकिन कहा कि इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले ने उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने आने का हौसला दिया।

Open in App

हाल ही में समलैंगिक रिश्ते का खुलासा करने वाली भारत की सबसे तेज महिला धाविका दुती चंद ने अपनी बहन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। "मेरी बहन मुझे ब्लैकमेल कर रही है। उन्होंने मुझसे 25 लाख की मांग की। एक बार उन्होंने मुझे पीटा भी, जिसकी मैंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से वह मुझे ब्लैकमेल कर रही है। यही कारण रहा कि मुझे अपने रिलेशनशिप के बारे में समाज को बताना पड़ा।"

दुती चंद ने का मानना है कि उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा कर दुनिया के सामने एक उदाहरण सेट किया है। उन्होंने कहा, "मैं एक खिलाड़ी हूं। बहुत सारे लोग मेरी ओर देखते हैं, तो मेरे ऊपर यह जिम्मेदारी है कि मैं समाज में उदाहरण सेट करूं। मैं मानती हूं कि लोग मेरे मेडल और मेरी परफॉर्मेंस देखेंगे, जो मैंने देश के लिए हासिल किया है। लोग यह नहीं देखेंगे कि मैं मैदान से बाहर क्या करती हूं और मैं ऐसा ही करती रहूंगी।"

बता दें कि इस धाविका ने अपनी जोड़ीदार का नाम नहीं बताया लेकिन कहा कि इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले ने उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने आने का हौसला दिया। दुती ने कहा कि इस रिश्ते को सार्वजनिक करने का एक और कारण यह भी था कि वह नहीं चाहती थी कि धाविका पिंकी प्रमाणिक के साथ जो भी हुआ वह उनके साथ भी हो।

पिंकी पर उनकी लिव इन जोड़ीदार ने बलात्कार का आरोप लगाया था। पिंकी 2006 एशियाई खेलों की चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य थीं।

टॅग्स :दुती चंद
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलओलंपियन दुती चंद का खुलासा- 'स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुई थी रैगिंग, सीनियर मालिश करने के लिए करते थे मजबूर'

अन्य खेलटोक्यो ओलंपिक: दुती चंद ने किया निराश, नहीं बना सकीं महिलाओं की 200 मीटर सेमीफाइनल में जगह

हॉट व्हील्सभारत की स्टार एथलीट दुती चंद बेच रही हैं अपनी BMW कार, क्या मेंटेनेंस है बड़ा कारण?

अन्य खेलओडिशा सरकार ने कहा, 'दुती चंद पर 2015 से खर्च किए 4.09 करोड़ रुपये', धाविका ने किया इनकार

एथलेटिक्सअपनी BMW कार बेचने को मजबूर स्टार एथलीट दुती चंद, कोरोना के चलते करना पड़ रहा आर्थिक संकट का सामना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!