लाइव न्यूज़ :

मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मर्रे ओलंपिक से बाहर

By भाषा | Updated: July 25, 2021 10:21 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई (एपी) ब्रिटेन के दो बार के मौजूदा चैंपियन एंडी मर्रे दायें पांव की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रविवार को तोक्यो ओलंपिक खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल स्पर्धा से हट गये।

ब्रिटेन के इस खिलाड़ी ने सेंटर कोर्ट पर कनाडा के नौवें वरीय फेलिक्स आगुर अलियासामी के खिलाफ मैच से पूर्व यह फैसला किया।

मर्रे अपने जोड़ीदार जो सेलिसबरी के साथ मिलकर युगल में हालांकि खेलते रहेंगे। मर्रे और सेलिसबरी ने शनिवार को फ्रांस के पियरे ह्यूज हरबर्ट और निकोलस माहूट को 6-3, 6-2 से हराया था।

मर्रे ने कहा, ‘‘मैं एकल से हटने पर वास्तव में निराश हूं लेकिन चिकित्सा दल ने मुझे दोनों स्पर्धाओं में से किसी एक में ही भाग लेने की सलाह दी थी। इसलिए मैंने एकल से हटने का मुश्किल फैसला किया। अब मेरा पूरा ध्यान युगल पर रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!