लाइव न्यूज़ :

36वें नेशनल गेम्स में राजस्थान पुलिस के मुकेश गोरा ने वुशु में जीता गोल्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2022 13:05 IST

मुकेश चौधरी गोरा ने गुजरात में हुए नेशनल गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीता है। मुकेश चौधरी राजस्थान पुलिस में काम करते हैं। राजस्थान वुशू टीम ने इस प्रतियोगिता में एक गोल्ड व चार ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल पांच पदक अपने नाम किए।

Open in App

जयपुर: अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी मुकेश चौधरी गोरा ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में आयोजित नेशनल गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीत कर एक बार फिर से राजस्थान पुलिस को गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में राजस्थान वुशू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड व चार ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल पांच पदक अपने नाम किए। 

मुकेश चौधरी गोरा को गोल्ड जीतने के बाद राजस्थान वूशु संघ के मुख्य सरंक्षक कृषि मंत्र लालचंद कटारिया, भारतीय वुशु संघ के सीईओ सुहेल अहमद, द्रोणाचार्य अवॉर्डी कुलदीप हांडू, हीरानंद कटरिया अध्यक्ष राजस्थान वुशू संघ, ममता वर्मा महासचिव राजस्थान वुशू संघ, राजस्थान टीम कोच राजेश कुमार टेलर, सहायक कोच विष्णु जोशी, महिला टीम कोच प्रियंका सैनी, व तालू कोच मंजीत सिंह को संरक्षक राजाराम मील, विधायक गंगादेवी, चेयरमैन के सी घुमरिया ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

मुकेश चौधरी गोरा ने कहा कि नेशनल गेम्स में गोल्ड जीतना मेरे लिए बेहद सुखद अनुभव है। मैंने इसके लिए बेहद मेहनत की थी। मेरी इस सफलता में कोच राजेश कुमार टेलर के मार्गदर्शन का भी योगदान है, जिनके मार्गदर्शन में मैंने खूब प्रैक्टिस किया था। इसका फल मिला और मैंने गोल्ड जीता, जो गौरव की बात है। मुकेश चौधरी गोरा ने कहा कि इस गोल्ड मेडल से मुझे प्रोत्साहन मिला है और अब मेरा लक्ष्य इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रौशन करना है।   

गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस में सब इन्स्पेक्टर रैंक में पदस्थापित वुशु खिलाड़ी मुकेश चौधरी गोरा ने इससे पहले भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में हुए विभिन्न चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते हैं। एशिया कप, दक्षिण एशियाई खेल, विश्व चैम्पियनशिप, सुपर फाइट लीग और मैट्रिक्स फाइट नाइट सहित कई पेशेवर इवेंट्स में वे अपना दम दिखा चुके हैं। वे राजस्थान के पहले और एकमात्र MMA यानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सर्टिफाइड पेशेवर खिलाड़ी हैं।

टॅग्स :राष्ट्रीय खेलराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टRajasthan: सास की नाक काटकर फरार हुआ दामाद, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टRajasthan: खून के रिश्तों ने ही किया खून; 6 साल से लापता बेटे का एक्सप्रेसवे पर दफन मिला शव, चाचा-चाची ही निकले कातिल

क्राइम अलर्टRajasthan: जयपुर-कोटा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत; ट्रेलर ट्रक से कार की टक्कर

क्राइम अलर्टRajasthan: मेघालय के बाद राजस्थान में हनीमून मर्डर..., अंजू ने पति को मारने के लिए रची खूनी साजिश

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पोस्ट, वायरल वीडियो, इंजेक्शन और मौत..., 25 साल की साध्वी की रहस्यमय मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!