लाइव न्यूज़ :

मो फराह तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने से चूके

By भाषा | Updated: June 26, 2021 12:22 IST

Open in App

मैनचेस्टर, 26 जून (एपी) चार बार के ओलंपिक चैम्पियन मो फराह 10,000 मीटर स्पर्धा में तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके।

वह यहां ब्रिटिश एथलेटिक्स आमंत्रण चैम्पियनशिप में 10,000 मीटर में क्वालीफाइंग समय हासिल नहीं कर सके।

लंबी दूरी के दिग्गज फराह को रविवार की अंतिम समयसीमा से पहले तोक्यो का टिकट कटाने के लिये 27 मिनट 28 सेकेंड के समय की जरूरत थी लेकिन उन्होंने 27 मिनट 47.04 सेकेंड में रेस पूरी की जिससे वह 2012 और 2016 में जीते गये अपने 10,000 मीटर के खिताब का बचाव नहीं कर पायेंगे।

इस ब्रिटिश एथलीट ने कहा, ‘‘आप रेस में जाते हो और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हो, आप इतना ही कर सकते हो। यहां काफी हवा चल रही थी, मैंने काफी कोशिश की। ’’

फराह ने कहा, ‘‘ मेरा करियर शानदार रहा है। मैं आज जो कुछ भी हूं, उसका शुक्रगुजार हूं। मैंने हमेशा ही कहा है कि अगर मैं सर्वश्रेष्ठ के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकता तो मैं फाइनल में नहीं पहुंच सकता। आज की रात इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। ’’

फराह इस महीने बर्मिंघम में 10,000 मीटर ट्रायल के दौरान क्वालीफाई नहीं कर सके थे तो यह आमंत्रण रेस जल्दबाजी में आयोजित की गयी।

फराह 5000 मीटर में भी दो बार के ओलंपिक चैम्पियन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!