लाइव न्यूज़ :

मिजोरम सरकार ने लालरेम्सियामी को मुख्य हॉकी कोच बनाया

By भाषा | Updated: August 20, 2021 13:32 IST

Open in App

तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य लालरेम्सियामी को मिजोरम खेल और युवा सेवा मंत्रालय ने ग्रुप ए अधिकारी के तौर पर मुख्य कोच नियुक्त किया है । मिजोरम सरकार ने गुरूवार को लालरेम्सियामी को ग्रुप ए की नौकरी देने की पेशकश की थी । मिजोरम की पहली महिला ओलंपियन लालरेम्सियामी को सहायक निदेशक पदक के समकक्ष ग्रुप ए की नौकरी दी गई है । मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने ट्वीट किया ,‘‘ यह घोषणा करते हुए फख्र हो रहा है कि मिजोरम सरकार ने राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और तोक्यो ओलंपिक में प्रदेश की इकलौती ओलंपियन लालरेम्सियामी को खेल और युवा सेवा विभाग के तहत मुख्य कोच के रूप में ग्रुप ए की नौकरी देने का फैसला किया है।’’ इससे पहले उनके गृहनगर कोलासिब में उन्हें 691 . 85 वर्गमीटर का भूखंड भी आवंटित किया गयां राज्य सरकार ने उन्हें 25 लाख रूपये का नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की थी जिसमें से 10 लाख रूपये उनकी मां को दिये जा चुके हैं । लालरेम्सियामी 25 अगस्त को मिजोरम पहुंचेंगी । राज्य के खेल निदेशक लालसांगलियाना ने कहा कि 26 अगस्त को उनके सम्मान में वानापा हॉल में विशेष कार्यक्रम रखा जायेगा । उसी दौरान उन्हें बाकी 15 लाख रूपये , नियुक्ति पत्र और अन्य पुरस्कार दिये जायेंगे । मिजोरम से लालरेम्सियामी पहली महिला ओलंपियन हैं । प्रदेश से आखिरी ओलंपियन सी लालरेम्सांगा थे जिन्होंने 1992 बार्सीलोना और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भाग लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतलाई स्वायत्त जिला परिषदः एलएडीसी में 29 सदस्य और 15 वोट से जीते एमएनएफ नेता लालसावमजुआला, विपक्ष में पड़े 9 वोट

भारतMDC 2025 results: 25 सीट पर चुनाव, सतारूढ़ जेडपीएम को झटका, एमएनएफ ने 4 सीट पर जीत दर्ज की, देखिए कांग्रेस और भाजपा का हाल

भारतPM Modi in Manipur: 65 किमी की दूरी, सड़क मार्ग से चूराचांदपुर पहुंचे पीएम मोदी, 8,500 करोड़ रुपये की सौगात, देखिए वीडियो

भारतPM Modi's Mizoram Visit: मिजोरम को पीएम मोदी ने दी करोड़ों की लागत वाली परियोजनाओं की सौगात, राज्य की पारंपरिक पोशाक पहनें दिखें पीएम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!