लाइव न्यूज़ :

मुकाबले के दौरान लगी चोट से मैक्सिको की महिला मुक्केबाज की मौत

By भाषा | Updated: September 3, 2021 14:27 IST

Open in App

मांट्रियल, तीन सितंबर (एपी) मैक्सिको की महिला मुक्केबाज जीनत जकारियास जापाटा की यहां प्रतियोगिता के दौरान चोटिल होने के पांच दिन बाद मौत हो गई।मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली कंपनी ग्रुप यवोन मिशेल ने गुरुवार को कहा कि 18 वर्षीय जापाटा की शनिवार रात आईजीए स्टेडियम में मैरी-पियर होले के साथ एक मुकाबले में लगी चोटों से मृत्यु हो गई। जापाटा को मुकाबले के दौरान कई बार तेज मुक्कों का सामना करना पड़ा, इसके बाद विरोधी खिलाड़ी के ‘अपरकट’ पंच से उनका ‘माउथगार्ड’ बाहर निकल गया और फिर चौथे दौर की घंटी बजने के बाद वह अपने कॉर्नर पर नहीं आ सकी। इसके बाद उन्हें रिंग में लिटाया गया और चिकित्सयीय टीम ने उन्हें स्ट्रेचर पर निकालकर एम्बुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। प्रतियोगिता संचालन करने वाली कंपनी के अध्यक्ष यवोन मिशेल ने रविवार को बताया था कि जापाटा होश में नहीं है और उसके शरीर और मस्तिष्क को आराम देने के लिए चिकित्सकीय रूप से ‘कोमा’ में रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेलविश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!