लाइव न्यूज़ :

मेस्सी को विश्राम नहीं, बनाएंगे नया रिकार्ड

By भाषा | Updated: June 28, 2021 11:53 IST

Open in App

कुइएबा (ब्राजील), 28 जून (एपी) अर्जेंटीना पहले ही कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका है लेकिन इसके बावजूद अपने देश की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने का रिकार्ड बनाने की दहलीज पर खड़े लियोनेल मेस्सी विश्राम नहीं लेना चाहते हैं।

अर्जेंटीना के कप्तान मेस्सी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें कोच लियोनेल स्कोलोनी ने बोलिविया के खिलाफ होने वाले ग्रुप ए के अंतिम मैच के लिये टीम में शामिल किया है।

चौतीस वर्षीय मेस्सी ने अभी अर्जेंटीना की तरफ से 147 मैच खेले हैं और वह जेवियर मासचेरानो की बराबरी पर हैं। बोलिविया के खिलाफ मैच में उतरते ही रिकार्ड मेस्सी के नाम पर हो जाएगा।

अर्जेंटीना अपने ग्रुप में सात अंक के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद पराग्वे (छह), चिली (पांच) और उरुग्वे (चार) का नंबर आता है। बोलिविया अभी तक खाता नहीं खोल पाया है और क्वार्टर फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!