लाइव न्यूज़ :

मैकलॉघलिन ने 400 मीटर बाधा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड बनाया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 11:25 IST

Open in App

यूजीन (अमेरिका), 28 जून (एपी) अमेरिका की सिडनी मैकलॉघलिन ने यूएस ओलंपिक ट्रैक ट्रायल्स में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ 51.90 सेकेंड में पूरी करके नया विश्व रिकार्ड बनाया।

मैकलॉघलिन को ओलंपिक और विश्व चैंपियन डलिलाह मोहम्मद से कड़ी चुनौती मिली लेकिन आखिर में वह अपनी इस प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ने में सफल रही।

मैकलॉघलिन ने 0.26 सेकेंड से रिकार्ड तोड़ा और डलिलाह को 0.52 सेकेंड से पीछे छोड़ा। पिछला रिकार्ड भी डलिलाह के नाम पर ही था। उन्होंने 2019 में दोहा में विश्व चैंपियनशिप में 52.16 सेकेंड के साथ यह रिकार्ड बनाया था।

इस तरह से मैकलॉघलिन पहली महिला एथलीट बन गयी हैं जिन्होंने 400 मीटर बाधा दौड़ 52 सेकेंड से कम समय में पूरी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!