लाइव न्यूज़ :

माटेओ पेलिकोन कुश्ती : सरिता को रजत , कुलदीप को कांस्य

By भाषा | Updated: March 6, 2021 13:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च भारत की सरिता मोर ने रोम में चल रही माटेओ पेलिकोन रैंकिंग कुश्ती सीरिज में रजत पदक जीता जबकि कुलदीप मलिक को कांस्य पदक मिला ।

भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को ग्रीको रोमन वर्ग में तीन पदक जीते जिससे भारत के कुल पदकों की संख्या पांच हो गई ।

एशियाई चैम्पियन सरिता ने क्वार्टर फाइनल में कजाखस्तान की अल्तीने एस को 57 किलो वर्ग में 4 . 1 से हराया । इसके बाद सेमीफाइनल में एम्मा तिसिना को मात दी ।

वह फाइनल में बुल्गारिया की जियुलिया पेनालबेर से 2 . 4 से हार गई ।

इसी भारवर्ग में भारत की अंशु मलिक को पेनालबेर ने सेमीफाइनल में 10 . 7 से हराया । वह कांस्य पदक के मुकाबले में इटली की फ्रांसिस्का इंडेलिकैटो से हार गई।

वहीं 68 किलो वर्ग में निशा क्वालीफायर में ही हारकर बाहर हो गई । ओलंपिक 2016 चैम्पियन कजाखस्तान की एलमिरा एस ने क्वार्टर फाइनल में भारत की किरण को 10 . 3 से मात दी ।

पुरूषों में कुलदीप मलिक ने 2014 के विश्व चैम्पियन रूस के चिंगिज लाबाजानोव को 10 . 9 से हराया । पिछले साल के स्वर्ण पदक विजेता गुरप्रीत सिंह को 82 किलो वर्ग के क्वालीफिकेशन दौर में अमेरिका के रिचर्ड पर्किंस ने 12 . 11 से हरा दिया । इसी वर्गमें भारत के हरप्रीत सिंह भी क्वालीफायर दौर में हारकर बाहर हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!