लाइव न्यूज़ :

निकहत जरीन को हराने के बाद हाथ नहीं मिलाने पर बोलीं मैरी कॉम, बताया- क्यों किया ऐसा

By सुमित राय | Updated: December 28, 2019 13:52 IST

मैरी कॉम ने चीन में अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के ट्रायल में निकहत जरीन को हराने के बाद हाथ नहीं मिलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देएमसी मैरी कॉम ने 51 किलोग्राम वर्ग में निकहत जरीन को 9-1 से हरा दिया।इस जीत के साथ मैरी कॉम ने ओलंपिक क्वालिफायर के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई।मुकाबले में जीत के बाद मैरी कॉम ने निकहत को मात देने के बाद हाथ नहीं मिलाया था।

छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम ने 51 किलोग्राम वर्ग में निकहत जरीन को 9-1 से हराकर चीन में अगले साल होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई। इस मुकाबले में मैरी कॉम ने बहुत दमदार मुक्के जमाकर स्पष्ट अंक हासिल किए और जीत हासिल की। मुकाबले में जीत के बाद मैरी कॉम ने विरोधी निकहत को मात देने के बाद हाथ नहीं मिलाया था।

मैच के बाद जब मैरी कॉम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे उनसे हाथ क्यों मिलाना चाहिए? अगर वह चाहती है कि दूसरे उनका सम्मान करें तो उन्हें पहले दूसरों का सम्मान करना चाहिए। मुझे ऐसे स्वभाव वाले लोग पसंद नहीं हैं। बस रिंग के अंदर अपनी बात साबित करें, बाहर नहीं।'

ओलंपिक क्वालिफायर के लिए चयन नीति पर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के ढुलमुल रवैये के बाद निकहत जरीन ने कुछ हफ्ते पहले छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम के खिलाफ ट्रायल की मांग कर हंगामा खड़ा कर दिया था। राज्यसभा सदस्य मैरी कॉम ने कहा था कि वह बीएफआई की नीति का पालन करेंगी, जिसने अंत में ट्रायल्स कराने का फैसला किया।

टॅग्स :मैरी कॉमओलंपिकमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर हुआ सवाल, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; जानें पूरी वजह

क्रिकेटटी20 विश्व कप चैंपियन, रन बनाने में फुस्स सूर्यकुमार यादव?, 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल खेलेंगे, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा?

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!