लाइव न्यूज़ :

मैरी कॉम और मनप्रीत ओलंपिक उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगे

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई छह बार की विश्व चैम्पियन और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह 23 जुलाई से तोक्यो में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगे।

इन खेलों में भारत की तरफ से पदक के सबसे बड़े दावेदारों में से एक पहलवान बजरंग पूनिया आठ अगस्त को समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक की भूमिका निभाएंगे।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने इन खेलों की आयोजन समिति को अपने फैसले से अवगत करा दिया है।

पहली बार ऐसा हुआ है जबकि ओलंपिक में भारत के दो ध्वजवाहक (एक पुरुष और एक महिला) होंगे। आईओए प्रमुख नरिंदर बत्रा ने हाल में आगामी तोक्यो खेलों में ‘लैंगिक समानता’ को सुनिश्चित करने के लिए इस बात की जानकारी दी थी।

मैरी कॉम ने भारतीय ध्वजवाहकों में से एक चुने जाने के बाद पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत बड़ा पल होगा क्योंकि यह मेरा आखिरी ओलंपिक है। मेरे लिये यह भावनात्मक पल हो सकता है।’’

उन्होने कहा, ‘‘उद्घाटन समारोह के दौरान दल की अगुवाई करने का अवसर पाकर मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही हूं और मेरा चयन करने के लिए मैं खेल मंत्रालय और आईओए को धन्यवाद देती हूं। यह मेरे लिए प्रेरणा होगी। मैं पदक के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने का वादा करती हूं।’’

रियो डी जनेरियो में 2016 खेलों के उद्घाटन समारोह में देश के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ध्वजवाहक थे।

हॉकी इंडिया से जारी विज्ञप्ति में मनप्रीत ने कहा, ‘‘यह शानदार है और मेरे पास इसकी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। मुझे लगता है कि दिग्गज मैरी कॉम के साथ उद्घाटन समारोह के लिए ध्वजवाहक नामित किया जाना बड़ा सम्मान है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मुक्केबाजी में उनके सफर से हमेशा प्रेरित हुआ हूं। व्यक्तिगत रूप से यह मेरे करियर का एक बड़ा पल है । हॉकी के लिए भी यह एक बहुत बड़ा पल है।’’

हॉकी टीम के कप्तान कहा, ‘‘ मैं इस शानदार अवसर के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को धन्यवाद देता हूं, और मैं तोक्यो में उद्घाटन समारोह में अपनी जिम्मेदारी निभाने का इंतजार कर रहा हूं।’’

कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक में 100 से अधिक भारतीय खिलाड़ी भाग लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पिछले साल कार्यकारी बोर्ड की बैठक में उद्घाटन समारोह में महिला और पुरुष ध्वजवाहकों के लिए प्रावधान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!