लाइव न्यूज़ :

मार्क वुड के कंधे में चोट, तीसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध

By भाषा | Updated: August 17, 2021 22:21 IST

Open in App

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन कंधे में चोट लग जाने के कारण भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में खेलना संदिग्ध है।इंग्लैंड पहले ही चोटों की समस्या के कारण कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेल रहा है। उसने लार्ड्स में दूसरा टेस्ट 151 रन से गंवाया और वह पांच मैचों की श्रृंखला में अभी 0-1 से पीछे चल रहा है।चोटिल होने के कारण स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स पहले ही श्रृंखला से बाहर हो गये हैं। बेन स्टोक्स ने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से अनिश्चितकालीन अवकाश लिया है। अब वुड भी इस सूची में शामिल हो सकते हैं।इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मंगलवार को कहा, ‘‘चिकित्सक उसकी चोट पर नजर रखे हुए हैं। अगले दो दिनों में स्थिति अधिक स्पष्ट हो जाएगी। हम उससे और चिकित्सकों के साथ बात करके ही कोई फैसला करेंगे।’’तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से हैडिंग्ले में शुरू होगा। नॉटिघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के सामने टीम इंडिया, हैरी ब्रुक के सामने बुमराह और अभिषेक-किशन देंगे आर्चर-राशिद को टक्कर

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!