लाइव न्यूज़ :

कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से मरियप्पन पैरालंपिक में भारतीय ध्वजवाहक नहीं बनेंगे

By भाषा | Updated: August 24, 2021 11:58 IST

Open in App

ऊंची कूद के एथलीट मरियप्पन थांगवेलु तोक्यो की उड़ान के दौरान कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण पैरालंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक नहीं बन पाएंगे और उनकी जगह भाला फेंक के एथलीट टेक चंद लेंगे। रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन पांच अन्य भारतीयों के साथ के पृथकवास पर हैं। चक्का फेंक के एथलीट विनोद कुमार भी इसी कारण से उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।भारत के दल प्रमुख गुरशरण सिंह ने कहा, ‘‘हमें तोक्यो पैरालंपिक कोविड नियंत्रण कक्ष से अभी सूचना मिली कि हमारे छह पैरा खिलाड़ियों का तोक्यो तक की यात्रा के दौरान संक्रमित व्यक्ति से करीबी संपर्क रहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन छह में से मरियप्पन और विनोद कुमार सबसे करीबी संपर्क पाये गये। यह खेदजनक है कि मरियप्पन उदघाटन समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे जबकि वह ध्वजवाहक थे। उनकी जगह अब टेक चंद ध्वजवाहक की जिम्मेदारी संभालेंगे।’’सिंह ने हालांकि कहा कि मरियप्पन और विनोद दोनों अपनी स्पर्धाओं में भाग लेंगे क्योंकि उनका परीक्षण नेगेटिव आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!