लाइव न्यूज़ :

मनु भाकर का राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में जोरदार प्रदर्शन, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीते दोनों गोल्ड

By भाषा | Updated: December 27, 2018 18:48 IST

Manu Bhaker: युवा निशानेबाज मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स में महिला और जूनियर फाइनल इवेंट्स में 10 मीटर एयर पिस्टल के गोल्ड जीते

Open in App

नई दिल्ली, 27 दिसंबर: युवा मनु भाकर ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय चयन ट्रायल की 10 मीटर एयर पिस्टल में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला और जूनियर फाइनल दोनों वर्ग में खिताब जीते।

युवा ओलंपिक, आईएसएसएफ विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हरियाणा की मनु ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 242.1 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

इस वर्ग में 13 साल की ईशा सिंह 240.2 अंक के साथ दूसरे जबकि अनुराधा 219.3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

मनु क्वॉलीफिकेशन में 579 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। बुधवार को क्वॉलिफिकेशन में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करके शीर्ष पर रही दुनिया की पूर्व नंबर एक निशानेबाज हीना सिद्धू फाइनल में 197.3 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में जूनियर फाइनल में 16 साल की मनु ने 244.5 अंक के साथ खिताब अपने नाम किया। ईशा दूसरे जबकि यशस्वी जोशी तीसरे स्थान पर रहीं।

युवा 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल सौम्या ध्यानी ने 241 . 4 अंक के साथ जीता। विभूति भाटिया (237 . 6) और यशस्वी जोशी (215.3) ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

टॅग्स :निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!