लाइव न्यूज़ :

18 साल की मनु भाकर ने कोविड-19 से लड़ने के लिए दान दिए एक लाख रुपये, कहा- अपनी सेविंग्स से दे रही हूं ये रकम

By भाषा | Updated: March 30, 2020 15:23 IST

झज्जर की रहने वाली मनु भाकर ने लिखा, ‘‘आशा करती हूं की आप सब भी अपनी तरफ़ से कुछ ना कुछ योगदान करके आपदा की इस घड़ी में देश का साथ दें।’’

Open in App
ठळक मुद्देमनु भाकर ने कोविड-19 महामारी से निपटने में मदद के लिये एक लाख रुपये दान में दिये।मनु भाकर ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं अपनी बचत से हरियाणा कोरोना केयर्स कोष को एक लाख रुपये का योगदान करती हूं।'

नई दिल्ली। युवा निशानेबाज मनु भाकर ने तेजी से फैल रही कोविड-19 महामारी से निपटने में मदद के लिये हरियाणा सरकार को सोमवार को एक लाख रुपये दान में दिये। राष्ट्रमंडल खेल और युवा ओलंपिक की चैम्पियन भाकर ने हिन्दी में ट्वीट किया, ‘‘यह वह समय है जब सिर्फ़ देश के लोगों का जीवन मायने रखता है और उनको बचाने के लिए हम सबको जो कर सकें करना होगा। मैं अपनी बचत से हरियाणा कोरोना केयर्स कोष को एक लाख रुपये का योगदान करती हूं।’’

झज्जर की इस 18 साल की निशानेबाज ने लिखा, ‘‘आशा करती हूं की आप सब भी अपनी तरफ़ से कुछ ना कुछ योगदान करके आपदा की इस घड़ी में देश का साथ दें।’’

कोरोना वायरस से दुनिया भर में सात लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इसने 34,000 लोगों की जान ले ली है। भारत में अभी तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। पिछले हफ्ते सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख जबकि पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने 52 लाख रूपये का योगदान किया था। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, पहलवान बजरंग पूनिया, धाविका हिमा दास और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी मदद दे चुके हैं।

टॅग्स :मनु भाकरकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!