लाइव न्यूज़ :

मनिका ने शानदार वापसी कर तीसरे दौर में, साथियान बाहर

By भाषा | Updated: July 25, 2021 14:14 IST

Open in App

तोक्यो, 25 जुलाई भारत के लिये तोक्यो ओलंपिक की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रविवार का दिन मिश्रित सफलता वाला रहा तथा जहां मनिका बत्रा ने पहले दो गेम में पिछड़ने के बाद वापसी करके महिला एकल के तीसरे दौर में जगह बनायी वहीं पुरुष एकल में ज्ञानशेखरन साथियान शुरुआती बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रहे और अपने से कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी से हार गये।

विश्व रैंकिंग में 62वें नंबर की मनिका ने यूक्रेन की 20वीं वीं वरीयता प्राप्त मारग्रेट पेसोत्सका को 57 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-3 से (4-11, 4-11, 11-7, 12-10, 8-11, 11-5, 11-7) से हराया। तीसरे दौर में उनका मुकाबला सोमवार को आस्ट्रिया की सोफिया पोलकानोवा से होगा।

इससे पहले साथियान ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में हांगकांग के लाम सियू हांग के खिलाफ एक समय 3-1 से बढ़त बना रखी थी लेकिन आखिर में वह इस मैच को 3-4 से हार गये।

विश्व रैकिंग में 95वें स्थान के लाम ने 38वें नंबर के साथियान को 11-7, 7-11, 4-11, 5-11, 11-9, 12-10, 11-6 से पराजित किया।

मनिका जब भी पिछड़ रही थी तब दबाव होने के बावजूद उन्होंने लंबी रैलियां खेली तथा अपने शॉट पर शानदार नियंत्रण बनाये रखा।

मनिका को शुरू में लय हासिल करने में परेशानी हुई और उक्रेनी खिलाड़ी आसानी से पहले दो गेम अपने नाम कर दिये। मनिका के पास उनके फोरहैंड और स्मैश का कोई जवाब नहीं था।

मनिका तीसरे गेम में भी शुरू में पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने 6-6 से स्कोर बराबर किया और फिर लगातार बढ़त बनाये रखकर फोरहैंड हिट से यह गेम अपने नाम किया।

चौथे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मनिका ने इस गेम में 6-4 की बढ़त गंवायी। दोनों खिलाड़ी इसके बाद बराबरी पर आगे बढ़ती रही लेकिन मनिका ने दूसरे गेम प्वाइंट पर मैच को 2-2 से बराबरी पर ला दिया।

उक्रेनी खिलाड़ी ने पांचवें गेम में शुरू में बढ़त हासिल की लेकिन मनिका ने वापसी करने में देर नहीं लगायी और स्कोर 8-8 से बराबर कर दिया। इस बीच उनके स्मैश देखने लायक थे। पेसोत्सका ने हालांकि लगातार तीन अंक बनाकर मैच में फिर से बढ़त हासिल कर दी।

मनिका छठे गेम में भी एक समय 2-5 से पीछे चल रही थी लेकिन उन्होंने इसके बाद लगातार नौ अंक बनाकर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में तो मनिका ने अपने खेल पर अच्छी तरह से नियंत्रण बना दिया था। उक्रेनी खिलाड़ी के पास उनके स्मैश का कोई जवाब नहीं था। मनिका ने फोरहैंड स्मैश पर यह मैच अपने नाम किया।

मनिका इस मैच में भी अपने कोच के बिना उतरी थी। उनके निजी कोच को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं मिली और इस भारतीय खिलाड़ी ने विरोध में राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय की सेवाएं लेने से इन्कार कर दिया था।

इससे पहले साथियान अपने अनुभव और रैंकिंग के अनुसार खेल नहीं दिखा पाये। अपना पहला ओलंपिक खेल रहे साथियान का इससे पहले लाम के खिलाफ रिकॉर्ड 2-0 का था ।

पहला गेम बराबरी का था और हांगकांग के खिलाड़ी ने फोरहैंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे अपने नाम किया । दूसरे गेम में साथियान ने शुरू ही से बढत बनाकर उसे कायम रखा । एक ओर साथियान शानदार खेल दिखा रहे थे तो दूसरी ओर लाम लगातार गलती कर रहे थे । अगले दो गेम जीतकर साथियान ने 3 . 1 की बढत बना ली ।

इसके बाद लाम ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम जीतकर स्कोर 3 . 3 से बराबर कर दिया । निर्णायक गेम में लाम ने 5 . 2 से बढत बना ली जो जल्दी ही 9 . 6 की हो गई । बैकहैंड पर साथियान की गलती का फायदा उठाकर लाम ने यह मैच जीत लिया ।

सोमवार को पुरुष एकल के दूसरे दौर में अचंता शरत कमल का पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया तथा महिला एकल में सुतिर्था मुखर्जी का पुर्तगाल की ही यू फू से मुकाबला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!