लाइव न्यूज़ :

मंधाना का दूसरे टी20 मैच में रविवार को खेलना संदिग्ध

By भाषा | Updated: March 20, 2021 23:10 IST

Open in App

लखनऊ, 20 मार्च भारत की सलामी बल्लेबाज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम की कमान संभालने वाली स्मृति मंधाना शनिवार को क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल हो गयी जिससे रविवार को तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में उनका मैदान पर उतरना संदिग्ध है।

दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान छठे ओवर में सुने लुस की शॉट पर शेफाली वर्मा के थ्रो को रोकने के दौरान उनके पैर में खिंचाव आ गया।

इस दौरान वह दर्द से कराहते दिखी और टीम के सहायक कर्मचारियों के साथ लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गयी। वह हालांकि मैदान पर वापस लौटी लेकिन क्षेत्ररक्षण के दौरान सहज नहीं दिखी।

मंधाना ने मैच को आठ विकेट से गंवाने के बाद संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘ मुझे देखना होगा कि रात में चोट कैसी रहती है। अभी यह कुछ ठीक लग रहा। देखते है कल कैसा रहता है।’’

नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के चोटिल होने के कारण उपकप्तान मंधाना ने इस मुकाबले में टीम का नेतृत्व किया।

मैच में 11 रन बनाने वाली मंधाना ने कहा, ‘‘ हमने अच्छा संघर्ष किया लेकिन क्षेत्ररक्षण में सुधार की जरूरत है। 18 ओवर के बाद मैंने महसूस किया कि हमने 10 रन कम बनाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!