लाइव न्यूज़ :

मंदीप जांगड़ा ने प्रो बॉक्स प्रोमोशंस से करार किया, एक मई को फ्लोरिडा में पदार्पण करेंगे

By भाषा | Updated: March 18, 2021 13:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाज मंदीप जांगड़ा ने फ्लोरिडा की कंपनी प्रो बॉक्स प्रोमोशंस से करार किया है और वह फ्लोरिडा के टम्पा में एक मई को अपना पदार्पण करेंगे जिसमें उनके प्रतिद्वंद्वी का फैसला अभी नहीं हुआ है।

वर्ष 2013 एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी 27 वर्षीय जांगड़ा को 19 मार्च को सुपर वेल्टरवेट (69 किग्रा) में मुकाबला खेलना था लेकिन अब इसके बजाय वह मई में अपने पदार्पण के लिये ट्रेनिंग जारी रखेंगे।

जांगड़ा ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे प्रो बॉक्स प्रोमोशंस और गैरी जोनास के साथ करार करके काफी खुशी हो रही है। गैरी ने जुआन कार्लोस पायानो और अर्जेनिस मेंडेज जैसे विश्व चैम्पियन का मार्गदर्शन किया है इसलिये मैं उनके नक्शेकदमों पर चलने के लिये और भारत के लोगों के लिये एक विश्व चैम्पियन बनने के लिये बहुत उत्साहित हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं माइक टायसन को देखते हुए बड़ा हुआ हूं और गैरी काफी लंबे समय तक माइक टायसन के व्यवसायिक साझीदार थे इसलिये उनके साथ काम करना सपना ही है। मैं एक मई को फ्लोरिडा के टम्पा में पदार्पण के लिये तैयार हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!