लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी की आसान जीत, फिर हारा लिवरपूल

By भाषा | Updated: February 14, 2021 10:42 IST

Open in App

लंदन, 14 फरवरी (एपी) मैनचेस्टर सिटी ने इलके गुंडोगन के दो गोल की मदद से टोटेनहैम पर 3-0 से जीत दर्ज करके इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की जबकि लिवरपूल को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

मैनचेस्टर सिटी ने सभी टूर्नामेंटों में लगातार 16वीं जीत हासिल की। जर्मनी के मिडफील्डर गुंडोगन ने अपने दोनों गोल दूसरे हाफ में किये। उन्होंने इस सत्र में अब तक 13 गोल दाग दिये हैं। सिटी की तरफ से पहला गोल रोड्री ने 23वें मिनट में पेनल्टी पर किया था।

इस जीत से मैनचेस्टर सिटी के 23 मैचों में 53 अंक हो गये हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज लीस्टर सिटी (24 मैच में 46 अंक) से सात अंक आगे हो गया है। लीस्टर सिटी ने एक अन्य मैच में लिवरपूल को 3-1 से हराया। लिवरपूल के अब 24 मैचों में 40 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर है।

लिवरपूल को मोहम्मद सालेह ने 67वें मिनट में गोल करके बढ़त दिलायी लेकिन लीस्टर सिटी ने सात मिनट के अंदर तीन गोल करके जीत सुनिश्चित की। उसकी तरफ से जेम्स मैडिसन (78वें मिनट), जेमी वार्डी (81वें मिनट) और हार्वे बर्न्स (85वें मिनट) ने गोल किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL: मित्तल परिवार और आदर पूनावाला ने 15,660 करोड़ रुपये की डील में राजस्थान रॉयल्स को खरीदा

क्राइम अलर्टआरोपी ने उसे खेलते समय हाथ पकड़कर खींचा और खेत में ले गया: बिहार के बेगूसराय जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से किया गया दुष्कर्म

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना में पूर्व मंत्री के घर के पास मिला एक नाबालिग लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी

भारत"मैं इनकी दूसरी पत्नी हूं और यह बच्चा भी इनका ही है": बिहार पुलिस के जवान ने महिला सिपाही से कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी हुई हैरान, मामला पहुंचा थाने

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!