लाइव न्यूज़ :

मैनचेस्टर सिटी ने रचा इतिहास, इंटर मिलान को हराकर जीता पहला चैंपियन्स लीग खिताब

By भाषा | Updated: June 11, 2023 11:10 IST

मैनचेस्टर सिटी ने इंटर मिलान को 1-0 से हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

Open in App

इस्तांबुल: रोड्री के गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को यहां इंटर मिलान को 1-0 से हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता। स्पेन के रोड्री ने इस्तांबुल के अतातुर्क ओलिमपियाट स्टेडियम में मैच का एकमात्र गोल 68वें मिनट में किया और मैनचेस्टर सिटी को पहली बार यूरोपीय क्लब फुटबॉल का शीर्ष खिताब दिलाया।

'यह किस्मत में लिखा था...यह हमारा है'

टीम के मैनेजर पेप गुआर्डियोला ने टीम की खिताबी जीत के बाद कहा, ‘‘यह किस्मत में लिखा था। यह हमारा है।’’ अबु धाबी के शेख मंसूर बिन जायेद अल नाहयान ने 15 साल पहले सिटी को रातों रात दुनिया के सबसे अमीर क्लबों की श्रेणी में शामिल कर दिया था लेकिन इसके बावजूद टीम को चैंपियन्स लीग का खिताब जीतने में लंबा समय लग गया। गुआर्डियोला की टीम के लिए यह अंतिम मोर्चा था।

पेप गुआर्डियोला ने साबित किया अपना दबदबा!

टीम ने मौजूदा सत्र में प्रीमियर लीग और एफए कप के खिताब जीतने के बाद खिताबी हैट्रिक पूरी की। इस खिताबी जीत से गुआर्डियोला का सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कोच का दावा भी मजबूत हुआ है। यह उनका तीसरा चैंपियन्स लीग खिताब और 30वां बड़ा खिताब है। गुआर्डियोला ने दूसरी बार सत्र में खिताबी हैट्रिक पूरी की है। इससे पहले 2009 में वह बार्सीलोना के साथ ऐसा कर चुके हैं। सिटी इस तरह इंग्लैंड का सिर्फ दूसरा क्लब बना जिसने एक ही सत्र में तीन बड़े खिताब जीते। मैनचेस्टर यूनाईटेड ने इससे पहले 2009 में यह कारनामा किया था।

इंटर मिलान के कोच हार पर क्या बोले?

इंटर मिलान को हालांकि मुकाबले को अतिरिक्त समय में ले जाने का मौका मिला था लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। स्थानापन्न खिलाड़ी रोमेलु लुकालु को तो 89वें मिनट में सिर्फ गोलकीपर एडरसन को छकाना था लेकिन चार मीटर की दूरी से वह हेडर सीधा गोलकीपर के हाथों में मार बैठे।

इससे पहले रोड्री के गोल के तुरंत बाद इंटर मिलान के फेडेरिको डिमार्को का करीब से लगाया शॉट साइड बार से टकरा गया था। इंटर के कोच साइमन इंजागी ने कहा, ‘‘हम हारने के हकदार नहीं थे। हम शीर्ष टीम के खिलाफ खेले। यहां तक कि इंटर ने फाइनल में शानदार खेल दिखाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले वर्षों में जो किया उसके आधार पर मैनेचेस्टर सिटी चैंपियन्स लीग जीतने के हकदार थे। लेकिन आज की रात वे इंटर की शानदार टीम के खिलाफ खेले जिसने उन्हें परेशान किया।’’

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!